पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी ने किया मारवाड़ी युवा मंच, देवघर शाखा के 36वें श्रावणी सेवा शिविर का भव्य उद्घाटन, स्वर्णिम सेवा यात्रा के 50वें वर्ष का हुआ शुभारंभ
देवघर, 30 जुलाई। मारवाड़ी युवा मंच, देवघर शाखा द्वारा पिछले 50 वर्षों से निरंतर संचालित श्रावणी सेवा की गौरवशाली परंपरा के स्वर्णिम वर्ष में आज 36वें श्रावणी सेवा शिविर का भव्य उद्घाटन किजुरिया, देवघर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य अतिथि, समाजसेवी एवं मंच के सदस्य उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री बाबूलाल मरांडी ने अपने संबोधन में मारवाड़ी युवा मंच, देवघर शाखा द्वारा पाँच दशकों से श्रावणी मेला के दौरान कांवड़ियों की निःस्वार्थ सेवा की सराहना करते हुए कहा कि सेवा ही भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने मंच के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को इस जनसेवा के लिए शुभकामनाएँ दीं।
समारोह में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बलराम सुल्तानिया, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री नंदलाल अग्रवाल एवं श्री राकेश मोदी, राष्ट्रीय सहायक सचिव श्री हर्ष सुल्तानिया, पूर्व राष्ट्रीय सहायक सचिव श्री जगदीश मुंद्रा, झारखंड प्रांत अध्यक्ष श्री विशाल पड़िया, राष्ट्रीय युवा भवन फोरम के श्री मुकेश जालान तथा झारखंड जैन न्यास के अध्यक्ष एवं संस्थापक सचिव श्री ताराचंद जैन सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मारवाड़ी युवा मंच, देवघर शाखा का यह सेवा शिविर पाँच दशकों से बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालु कांवड़ियों की सेवा का प्रमुख केंद्र रहा है। शिविर में प्रतिदिन निःशुल्क भोजन (लंगर), शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सहायता, विश्राम, चाय, प्रसाद एवं अन्य आवश्यक सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।
मीडिया प्रभारी प्रिंस सिंघल ने बताया कि सेवा शिविर की सभी व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित रूप से संचालित की जा रही हैं तथा बड़ी संख्या में स्वयंसेवक पूरे समर्पण के साथ सेवा कार्य में जुटे हुए हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से शिविर की सेवाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।
इस सेवा अभियान को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष साकेत छावछारिया, शाखा सचिव सर्वेश मोदी, कोषाध्यक्ष सत्यम बजला तथा शिविर संयोजक अमित छावछरिया, रोहित सुल्तानिया, अर्पित मोदी, ऋषभ अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, ऋषभ केड़िया, निहित टमकोरिया एवं अमरजीत शर्मा सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।
शिविर के सफल आयोजन में शाखा के पूर्व अध्यक्ष अनुज धनुका, अभिषेक सिंघानिया, अभिषेक अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, प्रत्युष सुल्तानिया, हरीश तोलासारिया, मनोज नेवर एवं संजय चौधरी सहित शाखा के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।