गोपाल शर्मा
झारखंड/ साहिबगंज।
पतना प्रखंड के डाक बंगला परिसर में आज बरहेट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भव्य विधानसभा सम्मेलन सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उज्जल मंडल ने की, जबकि संचालन पतना प्रखंड अध्यक्ष कुणाल मंडल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हजारीबाग के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे तथा प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी उपस्थित रहे। साथ ही एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष चौकीदार हांसदा, सभी प्रखंड अध्यक्षों में कुणाल किशोर मंडल (पतना), कैलाश साह (बरहेट), सनी मरांडी (भोगनाडीह) सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री गौतम यादव और कुसुमाकर तिवारी, उपाध्यक्ष ललित पासवान, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो, पूर्व महामंत्री कमल कृष्ण भगत, प्रखंड महामंत्री मिथुन पंडित, तथा स्थानीय नेताओं रोहित रजक, भोला शाह, अजय, भक्ति, संजय शाह, कैलाश शाह, संजय तुरी, श्याम तुरी, विष्णु कुमार शाह, रोबिन कुमार दास आदि की भी उपस्थिति रही।
महिला मोर्चा की ओर से अध्यक्ष रागिनी देवी एवं सभी पंचायत एवं बूथ अध्यक्षों के साथ पूर्व अध्यक्ष अजीत शाह भी उपस्थित थे। सभा में लगभग 300 भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

मुख्य अतिथि यदुनाथ पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि “अब समय आ गया है कि भारत में निर्मित वस्तुओं का उपयोग बढ़ाया जाए और विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार किया जाए।” उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव-गांव और घर-घर तक इस अभियान को पहुंचाना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है, ताकि ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करते हुए 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जा सके।

कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री के संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं तथा लोगों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित करें।
