Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Gopal Sharma
बरहरवा, प्रतिनिधि। बरहरवा रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार की रात फरक्का एक्सप्रेस के जनरल कोच से लावारिस अवस्था में 18 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 14 हजार रुपये आंकी गई है। मामले में आरपीएफ ने शराब को जब्त कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, साहिबगंज को सूचित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 जुलाई 2026 को विश्वसनीय सूचना के आधार पर आरपीएफ पोस्ट बरहरवा के निरीक्षक संजीव कुमार…
बरहरवा, प्रतिनिधि। बरहरवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के माध्यम से ज्वलनशील पदार्थ, विदेशी शराब एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की अवैध ढुलाई के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बुधवार को बड़ी सफलता हासिल की। जांच के दौरान एक यात्री ट्रेन के सामान्य कोच से लावारिस बैग में रखी गई 8.67 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 7,840 रुपये बताई गई है। जानकारी के अनुसार, आरपीएफ पोस्ट बरहरवा के निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ आरक्षी अमरेश कुमार तथा सीपीडीएस टीम के आरक्षी लक्ष्मण कुमार, संतोष कुमार एवं…
बरहरवा, प्रतिनिधि। आगामी मोहर्रम पर्व .को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को बरहरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने की। बैठक में मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाले जुलूस, अखाड़ा प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में विधायक प्रतिनिधि बरक्कत खान, थाना इंस्पेक्टर संतोष कुमार राणा तथा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडु मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं मोहर्रम कमिटी के सदस्यों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करते हुए…
पतना, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी पतना प्रखंड इकाई की ओर से मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष कुणाल किशोर मंडल की अध्यक्षता में महान शिक्षाविद, राष्ट्रवादी चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष कुणाल किशोर मंडल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में एक देश में दो विधान, दो प्रधान…
साहिबगंज, प्रतिनिधि। साहिबगंज जिले के प्रशासनिक इतिहास में शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण रहा, जब भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) 2019 बैच के अधिकारी दीपक कुमार दुबे ने जिले के 37वें उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी के रूप में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय परिसर में आयोजित सादे किंतु गरिमामय समारोह के दौरान उन्होंने कार्यभार संभाला और जिले के सर्वांगीण विकास, सुशासन तथा जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त श्री दुबे ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि…
साहिबगंज नगर परिषद से विनीता देवी, राजमहल नगर पंचायत से मोहम्मद मारूफ निर्विरोध उपाध्यक्ष बने, बड़हरवा में राजकुमार भगत निर्वाचित साहिबगंज, प्रतिनिधि। नगर पालिका आम निर्वाचन–2026 के तहत नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त हेमंत सती ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई और उन्हें जनसेवा के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने की सलाह दी। नगर पालिका चुनाव के तहत 23 फरवरी 2026 को मतदान तथा 27 फरवरी 2026 को मतगणना सम्पन्न होने के बाद शुक्रवार को साहिबगंज में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिद्धो-कान्हो सभागार में…
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया ध्वजारोहण, संविधान के प्रति निष्ठा की ली गई शपथ गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर साहिबगंज व्यवहार न्यायालय परिसर में गरिमामय एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के अध्यक्ष माननीय श्री अखिल कुमार के नेतृत्व में तिरंगा ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अखिल कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद पूरे सम्मान और गर्व के साथ राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम के…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज/ बरहड़वा।राष्ट्रीय आयुष मिशन, झारखंड के तत्वावधान में साहेबगंज जिले के बरहड़वा प्रखंड अंतर्गत रतनपुर गांव में सोमवार को एक दिवसीय ‘आयुष ग्राम शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक आयुष चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देना एवं आम लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। यह शिविर दिनांक 24 जनवरी 2026 को रतनपुर में आयोजित किया गया, जो मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के मार्गदर्शन एवं सरकारी सहयोग से संपन्न हुआ। शिविर में आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।आगामी गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर जिले में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में मंगलवार को मुख्य समारोह स्थल सिद्धो-कान्हो स्टेडियम में गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। रिहर्सल का निरीक्षण उपायुक्त हेमंत सती एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल पुलिस जवानों, चौकीदारों एवं एनसीसी कैडेट्स की टुकड़ियों द्वारा किए गए अंतिम पूर्वाभ्यास को देखा। परेड में शामिल सभी टुकड़ियों ने अनुशासन और समन्वय के साथ अभ्यास किया, जिसका नेतृत्व सार्जेंट मेजर एवं सार्जेंट द्वारा किया…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहेबगंज के तत्वावधान में जिले भर में बालिका सशक्तिकरण एवं बाल विवाह उन्मूलन को लेकर एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश–सह–अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहेबगंज श्री अखिल कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में बाल विवाह जैसी कुप्रथा के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाना, बालिकाओं के कानूनी अधिकारों की जानकारी देना तथा उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और समग्र विकास से जुड़े विषयों पर लोगों को संवेदनशील बनाना…