Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Current Khabar
गढ़वा में जमीन विवाद में शख्स की पीट-पीटकर हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार *गढ़वा :* जिले में जमीन विवाद को लेकर हुई एक हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह सनसनीखेज घटना बड़गड़ थाना क्षेत्र के हेसातु गांव के दुबियाठी टोला में हुई, जहां आपसी रंजिश और जमीन के विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके परिवार के कई लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान सूर्यदेव यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच लंबे समय से…
लोहरदगा से महिला लापता, कपड़ा खरीदने गई थी बाजार लोहरदगा जिले के लोहरदगा थाना क्षेत्र से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सना परवीन, पिता असलम अंसारी, बुधवार सुबह करीब 11 बजे लोहरदगा बाजार कपड़ा खरीदने के लिए गई थी, लेकिन उसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटी हैं। बताया जा रहा है कि सना परवीन की शादी आजाद अंसारी, ग्राम महगांव, जिला लोहरदगा के साथ हुई है। सुबह बाजार जाने के बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है, जिससे परिवार के लोग काफी परेशान और चिंतित हैं। परिजनों ने…
झारखण्ड राज्य के गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड अंतर्गत गलवाती पंचायत और करगाली पंचायत की सीमा पर इन दिनों मिट्टी के अवैध कारोबार का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार यहां से बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई कर ट्रैक्टर और अन्य वाहनों के माध्यम से दूसरे राज्यों में भेजी जा रही है। बताया जाता है कि यह अवैध गतिविधि कोई नई नहीं है, बल्कि कई वर्षों से खुलेआम चल रही है। दिन-रात मिट्टी की खुदाई कर वाहनों से बाहर भेजा जा रहा है। लगातार खुदाई के कारण क्षेत्र की जमीन की बनावट और पर्यावरण…
धनबाद में होली के जश्न के दौरान बड़ा विवाद, डीजे और पैसों को लेकर दो पक्ष भिड़े; चली गोलियां, दो युवक गंभीर रूप से घायल धनबाद : होली के जश्न के दौरान धनबाद जिले के बरमसिया इलाके में अचानक विवाद की बड़ी घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि होली मनाने के दौरान डीजे बजाने और पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक हो गया और गोलीबारी की घटना हो गई। इस गोलीबारी में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।…
राजधानी राॅंची के जगन्नाथपुर थाना इलाके में पिछले साल एक वृद्ध महिला की हत्या के मामले मे चार गिरफ्तार राजधानी राॅंची के जगन्नाथपुर थाना इलाके में पिछले साल दिसंबर माह में एक वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई थी। यह मामला जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित विजेता एनक्लेव का है। जहां 60 वर्षीय वृद्ध महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में राॅंची पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहम्मद आरिफ खान, हसन रज़ा, मोहम्मद शाहीन और सलोमी होरो है।
डिस्ट्रिक मिनिरल फाऊंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) अंतर्गत प्रबंधकीय समिति की बैठक संपन्न समाहरणालय स्थित सभागार, गोड्डा में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त , गोड्डा श्रीमती अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक , गोड्डा श्री मुकेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में डिस्ट्रिक मिनिरल फाऊंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) अंतर्गत प्रबंधकीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में खनिज क्षेत्र से प्राप्त राशि के समुचित उपयोग तथा खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा की गई।बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के अंतर्गत प्राप्त राशि का उपयोग पारदर्शिता एवं प्राथमिकता के…
भाजपा नेता रामेश्वर सिंह की मौ’त पर फूटा लोगों का गुस्सा, जलडेगा बंद का ऐलान *सिमडेगा :* सिमडेगा जिले के जलडेगा प्रखंड में माहौल अचानक गरमा गया। भाजपा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर सिंह की असामयिक मौत के बाद लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलडेगा बंद का आह्वान कर दिया। सुबह होते ही बंद समर्थक सड़कों पर उतर आए, जिससे पूरे इलाके में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बाजारों में सन्नाटा दिखा और सड़कों पर वाहनों की आवाजाही लगभग ठप हो गई। *सड़कों पर उतरे…
पटना के JDU कार्यालय में तोड़फोड़, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर भड़के समर्थक, पटना पहुंचे अमित शाह नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल कर सकते हैं. सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि पिछले दो दशक से ज्यादा समय से राज्यसभा जाना चाह रहा हूं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि जो नई सरकार बनेगी, उसे पूरा मार्गदर्शन रहेगा. इन सबके बीच पटना में भारी बवाल की स्थिति बन गई है. मुख्यमंत्री आवास के बाहर बड़ी संख्या में जेडीयू के कार्यकर्ता जमा हो गए हैं. जेडीयू कार्यकर्ताओं के…
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा वृद्धा आश्रम, गोड्डा में वृद्धजनों के साथ सादगी एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाई गई होली होली के पावन अवसर पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा के द्वारा स्थानीय वृद्धा आश्रम, गोड्डा का भ्रमण कर वहां निवास कर रहे वृद्धजनों के साथ सादगी, अपनत्व एवं उल्लास के वातावरण में होली का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर उपायुक्त के वृद्धजनों को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गई तथा उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद किया तथा उनके स्वास्थ्य, खान-पान, आवास एवं अन्य सुविधाओं की…
रांची अमन पसंद लोगों का शहर है. होली त्योहार और रमजान को लेकर केंद्रीय शांति समिति के द्वारा रांची शहर के हृदय स्थल कर्बला चौक में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के संदेश देने को लेकर समाजसेवी हाजी मासूक, अंकिलुर्रहमान, तुषार कुमार,मोहम्मद खालिद, सागर कुमार, महबूब आलम के साथ सिटी डीएसपी के. सी. रमन ने रांची के लोगों को होली और रमजान की बधाई संदेश देते हुए कहां की रांची शहर भाईचारगी की मिशाल पेश करता है यह शहर अमन का शहर है जहां हिंदू मुस्लिम एक सूत्र में प्रेमपूर्वक मिलकर आपस मे त्यौहार का आनंद लेते हैँ। रिपोर्ट ताशफीन मुर्तज़ा…