Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Current Khabar
बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत पेटरवार प्रखंड के खेत को पंचायत में बालू माफिया हावी दिन के उजाले में हो रही है खनन रात के अंधेरे में निकलती है गाड़ियों की टोली प्रशासन मौन माफिया फुल ऑन खेतको में जेएसएमडीसी ने नाम से हो रही बालू स्टॉक साइड में पंसस व अंजुमन सेक्रेटरी के बीच जमकर मारपीट दोनों पक्ष पहुंचे पेटरवार थाना पुलिस मामले का कर रही है जांच मारपीट का कारण जमीन विवाद बताया…
On the occasion of my birthday, I extend my heartfelt gratitude to all those who have taken the time to convey their good wishes, love, and blessings through various social media platforms, phone calls, and messages. I am particularly touched by the nostalgia and sentiment attached to the preservation of my old photographs. Although I may not be able to respond to each message individually, please know that I have genuinely felt the warmth and thoughtfulness behind every single greeting. Your affection and kindness are truly invaluable to me. I look forward to your continued support and appreciation. Thank you…
लिटेक्निक कॉलेज, सिकटिया स्थित स्ट्रांग रूम में मतपेटियों को किया गया सील। नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के तहत दिनांक 23.02.2026 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्रीमती अंजली यादव , सामान्य प्रेक्षक/निर्वाचन प्रेक्षक, पुलिस अधीक्षक, गोड्डा, उपविकास आयुक्त,गोड्डा, के द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज, सिकटिया स्थित स्ट्रांग रूम में मतपेटियों को विधिवत रूप से सील कराया गया। इस अवसर पर संबंधित निर्वाची पदाधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य प्रतिनियुक्त कर्मियों की उपस्थिति में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए मतपेटियों को सील कर सुरक्षित रूप से स्ट्रांग रूम में रखा गया। सीलिंग की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के…
गिरिडीह। नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 में मतदान प्रारंभ होने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिला नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संचार प्रणाली, हेल्पलाइन, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और मतदान केंद्रों से प्राप्त अद्यतन रिपोर्ट का गहन अवलोकन किया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रत्येक बूथ से समय-समय पर मतदान प्रतिशत की रिपोर्ट संकलित कर प्रसारित की जाए, ताकि समग्र स्थिति पर नजर बनी रहे। डीईओ ने कहा कि कंट्रोल रूम निर्वाचन की केंद्रीय इकाई है, जहां से जिले की सभी गतिविधियों का समन्वय होता है। शिकायत, तकनीकी समस्या या कानून-व्यवस्था की सूचना मिलते ही…
गिरिडीह जिले में नगर निगम चुनाव के दौरान झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अपनी पत्नी के साथ वार्ड नंबर 36 के बूथ नंबर 3 पर मतदान किया। मतदान करने के बाद मंत्री सोनू ने गिरिडीह समेत पूरे झारखंड में चल रहे नगर निगम चुनाव में भाग ले रहे मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता की सक्रिय भागीदारी ही मजबूत लोकतंत्र की नींव है। आज सुबह से ही विभिन्न बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान…
नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत वोटिंग प्रतिशत गोड्डा नगर परिषद, गोड्डा का वोटिंग प्रतिशत — 64.13% एवं महागामा नगर पंचायत का वोटिंग प्रतिशत — 70.45% रहा। नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के अंतर्गत आज दिनांक 23.02.2026 को गोड्डा नगर परिषद एवं महागामा नगर पंचायत क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मतदान केंद्रों पर…
प्रचार का समय खत्म होने के बाद फुरकान अंसारी पार्टी समर्थित मेयर प्रत्याशी समीर राज चौधरी के पक्ष में गिरिडीह शहर पहुंच रहे थे। बेंगाबाद से आगे खंडोली के पास प्रशासन ने उनका काफिला रोक लिया। अधिकारियों ने आदर्श आचार संहिता का हवाला देते हुए उन्हें आगे जाने से रोका और एक होटल में ठहरा दिया। होटल में पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया, अजय सिन्हा मंटू, समीर राज चौधरी समेत अन्य नेताओं ने प्रेस वार्ता की। पूर्व सांसद अंसारी ने पत्रकारों से कहा, “गिरिडीह प्रशासन ने मुझे शहर जाने से रोका और डिटेन कर लिया। यह कांग्रेस की लोकप्रियता से…
गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में सरकारी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों से चोरी होने वाले गैस सिलेंडरों के सिलसिले पर पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है। ग्रामीणों की मुस्तैदी से पकड़े गए चोर के बयान पर पुलिस ने छापेमारी कर 61 सिलेंडर बरामद किए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, दो संदिग्ध दो मोटरसाइकिलों पर सिलेंडर ले जा रहे थे। ग्रामीणों ने एक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पूछताछ में आरोपी ने लालबाजार की एक हार्डवेयर दुकान का नाम लिया, जहां पुलिस ने दबिश देकर…
नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर मतपत्र कोषांग का अंतिम निरीक्षण संम्पन। ================= नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्रीमती अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक , गोड्डा के द्वारा संयुक्त रूप से मतपत्र कोषांग का अंतिम निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। *निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के द्वारा मतपत्रों की छपाई, पैकेजिंग, सीलिंग, सुरक्षित भंडारण एवं वितरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।* *निरीक्षण के…
गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला दंडाधिकारी सह सह उपायुक्त श्रीमती अंजली यादव,प्रमुख सुंदरपहाड़ी- श्रीमती प्रमिला टुडू, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती मोनिका बास्की, अंचलाधिकारी श्री प्रकाश बेसरा, झारक्राफ्ट से श्री अब्दुल कादिर, अग्र परियोजना गोड्डा से श्री जुनेद, तिलाबाद पंचायत के मुखिया राजेन्द्र सोरेन, कर्माटांड़ पंचायत की मुखिया मीना मुर्मु,…
