Author: Current Khabar

इंफ्रास्ट्रक्चर ईसीएल से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न समाहरणालय सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्रीमती अंजली यादव की अध्यक्षता में इंफ्रास्ट्रक्चर ईसीएल (ECL) से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान ईसीएल के अधिकारियों द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कार्यों एवं प्रस्तावित योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपायुक्त को दी गई। इस क्रम में तालाझारी मौजा, डुमरिया, पहाड़पुर मौजा तथा बसडीहा मौजा से संबंधित भूमि अधिग्रहण, मुआवजा, विस्थापितों को नौकरी प्रदान करने तथा पुनर्वास स्थल पर उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया।…

Read More

*शर्मनाक* *भीख मांग कर पेट पालने वाले दो दिव्यांग भाइयों से वसूली, गोड्डा स्वास्थ्य विभाग का शर्मनाक चेहरा फिर आया सामने* कंप्यूटर ऑपरेटर धीरज झा पर दिव्यांग प्रतिशत बढ़ाने के नाम पर ₹5000 रुपये की मांग,जिसमें 4000 रुपये फोनपे के माध्यम से कुष्ठ और शारीरिक अपंगता से ग्रसित अभिजीत दास के द्वारा दिया गया है, कंप्यूटर ऑपरेटर धीरज झा को किस्तों में दिए गए पैसे का स्क्रीनशॉट भी पिछले दिनों सिविल सर्जन को दिखाया गया था!

Read More

चौकीदार प्रशिक्षण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित स्थानीय पुलिस लाइन सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्रीमती अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक, गोड्डा श्री मुकेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में चौकीदार प्रशिक्षण से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिले में नियुक्त चौकीदारों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि चौकीदारों को उनके दायित्वों, कर्तव्यों एवं प्रशासनिक व्यवस्था में उनकी भूमिका के संबंध में समुचित प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, ताकि वे अपने कार्यों का निर्वहन बेहतर ढंग…

Read More

भू -अर्जन से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश           समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ,गोड्डा श्रीमती अंजली यादव की अध्यक्षता में भू-अर्जन से संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा जिले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं परियोजनाओं के लिए किए जा रहे भू-अर्जन कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से परियोजना-वार अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा लंबित मामलों के निष्पादन में आ रही समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। उपायुक्त ने निर्देश…

Read More

राजस्व विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न; दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्रीमती अंजली यादव की अध्यक्षता में राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न विभागों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा परिवहन विभाग, भू-राजस्व, सहकारिता विभाग (राजस्व अंकेक्षण), उत्पाद विभाग, नीलाम पत्र, निबंधन विभाग, खनन विभाग, मत्स्य विभाग, नगर परिषद, अवैध जमाबंदी, भूमि सीमांकन, लघु सिंचाई विभाग सहित अन्य राजस्व से संबंधित विभागों की प्रगति…

Read More

आरुणि आश्रम संस्थान ने मनाया अपना 14वां स्थापना दिवस, शिक्षा और संस्कारों का दिखा अनूठा संगम 08/03/2026(धनबाद) — धनबाद के गोविंदपुर स्थित कुरची गांव में शिक्षा और रिसर्च के प्रमुख केंद्र ‘आरुणि आश्रम’ का स्थापना दिवस बेहद हर्षोल्लास और पारंपरिक तरीके से मनाया गया। साल 2012 के 8 मार्च में जाने-माने शिक्षक प्रेम चंद सर द्वारा स्थापित इस शैक्षणिक आश्रम ने इस मौके पर एक बार फिर यह संदेश दिया कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ मानसिक शांति और जीवन जीने की कला छात्रों के लिए कितनी जरूरी है। इस खास दिन पर आश्रम के छात्र, पूर्व छात्र, अभिभावक और शिक्षामित्र…

Read More

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ दुमका के प्रांगण में एक उत्साहजनक कार्यक्रम गायत्री परिवार ट्रस्ट दुमका की दो महिला ट्रस्टियों श्रीमती मनोरमा यादव व सुचिता कापरी तथा गायत्री परिवार की सक्रिय परिजन श्रीमती पूनम भगत के नेतृत्व में आयोजित हुआ । गायत्री परिवार की अनेक महिला व पुरुष परिजनों के साथ साथ बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने भी भाग लिया। शहर की दो गणमान्य महिला दंत चिकित्सकाएं डॉ श्वेता स्वराज व डॉ मृदुला भारती भारती मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इसमें पतंजलि परिवार की भी सहभागिता रही। दीप प्रज्वलन के साथ…

Read More

जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत “नारी-नीर शक्ति” थीम पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित गोड्डा जिलान्तर्गत जल महोत्सव पखवाड़ा (08 मार्च 2026 से 22 मार्च 2026 तक) के तहत आज दिनांक 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “नारी-नीर शक्ति” थीम पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय सभागार, गोड्डा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यपालक अभियंता श्री संजय कुमार शर्मा द्वारा की गई। इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता श्री शर्मा ने जल महोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए जल संरक्षण एवं प्रबंधन में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश…

Read More

अदाणी पावर प्लांट में मनाया गया सुरक्षा दिवस पीरपैंती (बिहार): पीरपैंती स्थित निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत सुरक्षा दिवस कार्यक्रम के साथ की गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्लांट परिसर में सुरक्षा ध्वजारोहण के साथ हुई। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ने सभी कर्मचारियों और श्रमिकों को सुरक्षा की शपथ दिलाई तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी से हर कार्य को सुरक्षित तरीके से करने और सुरक्षा नियमों का पालन करने का आह्वान किया। इसके बाद कर्मचारियों और श्रमिकों की भागीदारी के साथ सुरक्षा रैली का…

Read More

बिष्णुगढ़ में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की बैठक, 10 मार्च को विधानसभा घेराव का निर्णय आंदोलनकारियों को समान पेंशन, सम्मान व चिकित्सा सुविधा देने की सरकार से मांग विष्णुगढ़ इंटर महाविद्यालय के प्रांगण में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से मोर्चा के केंद्रीय मुख्य संयोजक महमूद आलम उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता नन्हकू महतो ने की, जबकि संचालन सुनील कुमार सिंह ने किया। बैठक में आगामी 10 मार्च 2026 को प्रस्तावित झारखंड विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर व्यापक चर्चा की गई तथा इसकी सफलता के लिए तैयारी समिति का गठन…

Read More