जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत “नारी-नीर शक्ति” थीम पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
गोड्डा जिलान्तर्गत जल महोत्सव पखवाड़ा (08 मार्च 2026 से 22 मार्च 2026 तक) के तहत आज दिनांक 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “नारी-नीर शक्ति” थीम पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय सभागार, गोड्डा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यपालक अभियंता श्री संजय कुमार शर्मा द्वारा की गई। इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता श्री शर्मा ने जल महोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए जल संरक्षण एवं प्रबंधन में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने में महिलाओं की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान जिला समन्वयक (IEC) द्वारा जल महोत्सव पखवाड़ा के उद्देश्य, गतिविधियों एवं इसके माध्यम से आमजनों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के प्रयासों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड स्तरीय टीम के सदस्यों के साथ-साथ सभी मास्टर जलसहिया उपस्थित रहीं तथा जल संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।