Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Current Khabar
जिला बाल संरक्षण इकाई, गोड्डा द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय हरिपुर एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय गरबन्ना में विद्यालय में अध्यनरत बच्चों को बाल विवाह के रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान कार्यक्रम किया गया। संरक्षण पदाधिकारी विकास चंद्र ने बच्चों को जागरूक करते हुए बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी, बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणाम पर चर्चा किया और शिक्षा के महत्व पर बारिकी से चर्चा करते हुए नियमित विद्यालय आने कहा।कहा कि शिक्षा से ही कई समस्याओं से निजात मिल सकती है। कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को इस बात की जानकारी दी गई कि यदि उनके परिवार, रिश्तेदार,…
डिस्ट्रिक मिनिरल फाऊंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) अंतर्गत प्रबंधकीय समिति की बैठक समाहरणालय स्थित सभागार, गोड्डा में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त , गोड्डा श्रीमती अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक ,गोड्डा श्री मुकेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में डिस्ट्रिक मिनिरल फाऊंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) अंतर्गत प्रबंधकीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में खनिज क्षेत्र से प्राप्त राशि के समुचित उपयोग तथा खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा की गई।बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के अंतर्गत प्राप्त राशि का उपयोग पारदर्शिता एवं प्राथमिकता के आधार पर…
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त के द्वारा गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत विभिन्न स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं विभिन्न योजनाओं का किया गया निरीक्षण। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्रीमती अंजली यादव के द्वारा गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, स्वास्थ्य एवं विकासात्मक संस्थानों का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में उन्होंने कस्तुरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, पोड़ैयाहाट, +2 उच्च विद्यालय देवडाँड, आंगनबाड़ी केंद्र पूर्वी देवडाँड, आंगनबाड़ी केंद्र पश्चिमी देवडाँड, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवडाँड तथा जीतपुर बागवानी योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही उनके द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अबुआ आवास…
बाल संरक्षण इकाई, गोड्डा द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय हरिपुर एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय गरबन्ना में विद्यालय में अध्यनरत बच्चों को बाल विवाह के रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान कार्यक्रम किया गया।
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब भारत पर भी दिखने लगा है
इस्तियाक रहमान की सिविल सर्विस परीक्षा में सफलता पर रांची में खुशी की लहर रांची। रांची के डोरंडा स्थित मानिटोटोला, फ़िरदौस नगर के निवासी इस्तियाक रहमान ने इस वर्ष सिविल सर्विस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है। उन्हें इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 356वीं रैंक प्राप्त हुई है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे रांची शहर, खासकर मुस्लिम समाज में खुशी और गर्व का माहौल है। इस संबंध में फ्रेंड्स ऑफ़ वीकर सोसाइटी के अध्यक्ष तनवीर अहमद ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि इस्तियाक रहमान की यह कामयाबी रांची के युवाओं के लिए एक…
सड़क बन रहा है या अलकतरा का चादर बिछाया जा रहा है **ग्रामीण विकास विभाग द्वारा गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत ग्राम बोहरा से लीलादह होते हुए ग्राम जलगो में सड़क निर्माण में भारी अनियमिता बरती जा रही है, सरकारी मानक अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा हैं। सड़क निर्माण में घटिया सामग्री एवं घटिया कार्य किया जा रहा हैं।** इसलिए लगातार ग्रामीणों द्वारा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं सड़क जो है हाथ से उखाड़ के दिखा रहे हैं कि भारी अनियमितता सड़क निर्माण में कि गई है,साथ ही उच्च पदाधिकारी एवं सरकार से कार्रवाई…
नामकुम थाना हाजत में आरोपी की मौ’त मामले में SSP ने की कार्रवाई, तैनात पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
नामकुम थाना हाजत में आरोपी की मौ’त मामले में SSP ने की कार्रवाई, तैनात पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड *रांची :* रांची के नामकुम थाना की हाजत में बंद आरोपी की मौत मामले में एसएसपी राकेश रंजन ने जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच के अनुसार यह मामला बदले की भावना से जुड़ा हुआ बताया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त जगाई मुंडा ने 12 साल के बच्चे का अपहरण किया और साक्ष्य छुपाने की नियत से उसकी हत्या कर दी। घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी है और पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। *जांच का जिम्मा बुंडू इंस्पेक्टर को*…
गढ़वा में जमीन विवाद में शख्स की पीट-पीटकर हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार *गढ़वा :* जिले में जमीन विवाद को लेकर हुई एक हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह सनसनीखेज घटना बड़गड़ थाना क्षेत्र के हेसातु गांव के दुबियाठी टोला में हुई, जहां आपसी रंजिश और जमीन के विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके परिवार के कई लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान सूर्यदेव यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच लंबे समय से…
लोहरदगा से महिला लापता, कपड़ा खरीदने गई थी बाजार लोहरदगा जिले के लोहरदगा थाना क्षेत्र से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सना परवीन, पिता असलम अंसारी, बुधवार सुबह करीब 11 बजे लोहरदगा बाजार कपड़ा खरीदने के लिए गई थी, लेकिन उसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटी हैं। बताया जा रहा है कि सना परवीन की शादी आजाद अंसारी, ग्राम महगांव, जिला लोहरदगा के साथ हुई है। सुबह बाजार जाने के बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है, जिससे परिवार के लोग काफी परेशान और चिंतित हैं। परिजनों ने…
