Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Current Khabar
विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, टीबी उन्मूलन को लेकर सामूहिक प्रयासों पर बल उपायुक्त के द्वारा 5 टीबी (क्षय रोग) मरीजों को ‘निक्षय मित्र’ पहल के तहत गोद लेते हुए उनके उपचार के दौरान आवश्यक सहयोग प्रदान करने का लिया गया संकल्प विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय सभागार, गोड्डा में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्रीमती अंजली यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। *कार्यशाला का शुभारंभ जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त गोड्डा श्रीमती अंजली यादव,नगर परिषद अध्यक्ष, श्री सुशील रमानी, एवं नगरपरिषद उपाध्यक्ष श्रीमती…
यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक संपन्न, उपायुक्त ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। समाहरणालय सभागार, गोड्डा में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक, गोड्डा श्री मुकेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।* *बैठक में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु आवश्यक सुरक्षात्मक उपायों, सड़क सुरक्षा नियमों के सख्त अनुपालन, हिट एंड रन मामलों में मुआवजा भुगतान सहित विभिन्न संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।* *उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को…
आपदा प्रबंधन प्राधिकार (डीडीएमए) की समीक्षा बैठक संपन्न.. समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त , गोड्डा श्रीमती अंजली यादव की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन प्राधिकार (डीडीएमए) की समीक्षा बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में उपायुक्त के द्वारा पिछली बैठक के अनुपालन प्रतिवेदन पर विचार विमर्श करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा -निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्तियों , वज्रपात में अथवा विभिन्न प्राकृतिक आपदा से पीड़ित व्यक्तियों के परिजनों /आश्रितों के द्वारा प्राप्त 30 आवेदनों को आज समीक्षा की गई जिसमें से 25 आवेदनो को स्वीकृति प्रदान की गई एवं 05 आवेदन…
उपायुक्त ने की नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक, युवाओं को नशा से दूर रखने, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम एवं नशा कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश… समाहरणालय सभागार, गोड्डा में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (एनकोर्ड) की बैठक आयोजित की गई।* *बैठक में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा करते हुए जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध बिक्री एवं सेवन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु संचालित विभिन्न अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई।* *उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले के सभी…
प्रमंडल स्तरीय किशोरी फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में सुन्दरपहाड़ी ने लहराया परचम सामाजिक संगठन “साथी” द्वारा किशोरी सशक्तिकरण योजना के तहत प्रमंडल स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन गोड्डा कॉलेज मैदान में किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सुन्दरपहाड़ी की टीम ने बोआरीजोर की टीम को 1-0 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्रीमती अंजली यादव द्वारा फुटबॉल को किक मारकर किया गया। इससे पूर्व मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त श्रीमती अंजली यादव ने किशोरियों को शुभकामनाएं देते हुए…
ईद मिलन कार्यक्रम में शिरकत किया अनुमंडल पदाधिकारी बैधनाथ उरांव कहा ईद आपसी भाईचारा का प्रतिक है एक्सप्रेस न्यूज़ एवं समाचार आज तक न्यूज़ की ओर से ईद मिलन कार्यक्रम चपरासी टोला बापू चौंक में किया गया कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी बैधनाथ उराव ने सिरकत किया उक्त कार्यक्रम में शाहीन खान आशुतोष कुमार JMM के जिला अध्यक्ष प्रोफ़ेसर प्रेमनन्दन मण्डल, महात्मा जी हाजी इकरारुल हसन आलम अल्पसंख्यक आयोग सदस्य, रजनीश कुमार,कामरान आशर्फी, देवेंद्र महतो मुन्ना खान आदि कई लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत किया
मुआवजा राशि वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु उपायुक्त ने बैंकर्स के साथ की महत्वपूर्ण बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में मुआवजा राशि के वितरण को पूर्णतः पारदर्शी, सुरक्षित एवं लाभुक-केन्द्रित बनाने के उद्देश्य से जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्रीमती अंजली यादव की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।* *बैठक का मुख्य उद्देश्य मुआवजा राशि वितरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के बिचौलिया अथवा अनधिकृत हस्तक्षेप की भूमिका को पूर्णतः समाप्त करना तथा लाभुकों को सीधे उनके बैंक खातों में राशि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना था।* *उपायुक्त ने बैठक…
वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय की समीक्षा को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित, 31 मार्च से पूर्व शत-प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करने का निर्देश समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्रीमती अंजली यादव की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत विभिन्न विभागों को प्राप्त आवंटन के विरुद्ध आय-व्यय की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।* *बैठक में जिले के सभी प्रमुख विभागों द्वारा अब तक किए गए व्यय, लंबित राशि, योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों से…
जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत विश्व जल दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जलसहियाओं को किया गया सम्मानित। विश्व जल दिवस के अवसर पर आज विरासत कॉम्पलेक्स, गोड्डा में जिला स्तरीय कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा, श्रीमती अंजली यादव, पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता श्री संजय कुमार शर्मा, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती मोनिका बास्की सहित अन्य गणमान्य के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जल महोत्सव पखवाड़ा (08 मार्च से 22 मार्च 2026) का आयोजन…
जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत “जल अर्पण दिवस” कार्यक्रम का सफल आयोजन गोड्डा जिला अंतर्गत संचालित जल महोत्सव पखवाड़ा (08 मार्च 2026 से 22 मार्च 2026) के तहत आज दिनांक 20 मार्च 2026 को “जल अर्पण दिवस” कार्यक्रम का आयोजन सुंदरपहाड़ी प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत धोपहाड़ी गांव में उत्साह एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा श्री बैद्यनाथ उरांव की अध्यक्षता में धोपहाड़ी गांव स्थित SVS योजना स्थल पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय परंपरा के अनुरूप गांव की महिलाओं द्वारा लोटा-पानी से उपस्थित पदाधिकारियों के स्वागत…
