Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Current Khabar office
रांची संवाददाता।झारखंड की बेटी एवं प्रतिष्ठित गायिका शिल्पा राव को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का सम्मान मिलने पर आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने आवास पर उनका और उनके परिवार का अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिल्पा राव से मुलाकात के दौरान उनके संगीत जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा, “यह पुरस्कार केवल शिल्पा राव की व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि यह झारखंड की युवा पीढ़ी और पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। हमारी बेटियों की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर…
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन, डिफेंस एक्सपो में जुटे देशभर के विशेषज्ञ और उद्योग प्रतिनिधि रांची, संवाददाता Iवीर टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा मंत्रालय की ओर से “East Tech Symposium-2025” (Defence Expo) का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए। दोनों गणमान्य अतिथियों ने रक्षा क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, उपकरणों और पहलुओं से सुसज्जित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम में देशभर से रक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ, औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधि, तकनीकी संस्थान और लघु एवं मध्यम उद्योगों…
रांची, संवाददाता।मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) रांची के निदेशक प्रोफेसर राजीव श्रीवास्तव ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रोफेसर श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को संस्थान में संचालित शैक्षणिक कार्यक्रमों, पाठ्यक्रमों तथा विभिन्न शोध एवं नवाचार गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि IIIT रांची राज्य ही नहीं बल्कि देश के छात्रों को सूचना प्रौद्योगिकी एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उच्चस्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत है। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने निदेशक से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, अनुसंधान कार्यों को और गति देने…
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार ने किया उद्घाटन रांची, संवाददाता।झारखंड में गुरुवार को 8वें राष्ट्रीय पोषण माह का राज्यस्तरीय शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार ने कहा कि “झारखंडी व्यंजनों का प्रभाव वैश्विक स्तर तक पहुँचे, इसके लिए जरूरी है कि ग्रामीण महिलाएं व्यंजन बनाने की विधि सोशल मीडिया पर साझा करें। इससे न केवल पूरे देश बल्कि विदेशों में भी लोग झारखंडी स्वाद और पोषण से जुड़ पाएंगे।” उन्होंने बताया कि झारखंड में 100 से अधिक पारंपरिक व्यंजन मौजूद हैं जिनके संरक्षण और प्रसार में ग्रामीण महिलाओं की महत्वपूर्ण…
हाइड्रोजन इंजन और इलेक्ट्रिक ट्रक निर्माण पर हुई चर्चा रांचीमुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में टाटा मोटर्स लि० के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को कंपनी द्वारा हाइड्रोजन इंजन तथा इलेक्ट्रिक ट्रक निर्माण के क्षेत्र में की जा रही प्रगति और भविष्य की कार्य योजनाओं से अवगत कराया। बैठक के दौरान कंपनी अधिकारियों ने झारखंड में हरित ऊर्जा और ई-मोबिलिटी को बढ़ावा देने से जुड़ी गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि टाटा मोटर्स आने वाले वर्षों में हाइड्रोजन एवं इलेक्ट्रिक वाहन…
राँची, संवाददाता।झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में एक हाई लेवल बैठक की, जिसमें पेसा कानून (PESA Act) और इसकी नियमावली के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पेसा नियमावली का क्रियान्वयन इस प्रकार हो कि अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभाओं की परंपरागत स्वशासन व्यवस्था और अधिक सशक्त हो तथा आदिवासी समाज का आर्थिक और सामाजिक उत्थान सुनिश्चित किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि “पेसा कानून केवल कागजी दस्तावेज बनकर न रह जाये, बल्कि इसे धरातल पर उतारा जाए। ग्राम सभाओं को…
रांची, संवाददाता।रांची स्थित ऐतिहासिक डोरंडा मजार शरीफ में 218वें उर्स का समापन सोमवार को धूमधाम और श्रद्धा के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने दरगाह शरीफ पर चादर चढ़ाई और राज्यवासियों की खुशहाली, अमन-चैन एवं सर्वांगीण विकास की दुआ मांगी। मुख्यमंत्री सुबह दरगाह पहुंचे, जहां उन्होंने रिसालदार बाबा की मजार पर चादरपोशी कर धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अनेक संस्कृतियों और आस्थाओं की भूमि है, और ऐसे पावन अवसर समाज में भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करते हैं। चादरपोशी के मौके पर रांची जिला उपायुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अल्पसंख्यक आयोग…
झारखंड/ साहिबगंजमुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवगंज जयंती ग्राम में बीते गुरुवार की रात हुई राजकुमार यादव की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपी को रांची से गिरफ्तार कर लिया है। सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हत्या कांड की जांच में पुलिस लगातार जुटी हुई थी और तकनीकी साक्ष्यों व गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की लोकेशन रांची में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को राँची से धर…
दुर्गोत्सव-2025 की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा, मुख्यमंत्री ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन रांचीमुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में महानगर दुर्गा पूजा समिति, जिला दुर्गा पूजा समिति एवं श्री महावीर मंडल रांची के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर आगामी दुर्गोत्सव-2025 की तैयारियों को लेकर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके नेतृत्व में राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन से लगातार सहयोग प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान…
रांची, नामकुमझारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता, जननायक एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की जयंती के अवसर पर आज नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन उपस्थित हुईं। दोनों ने स्व. दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उन्हें शत-शत नमन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि “स्व. दुर्गा सोरेन झारखंड राज्य आंदोलन के मजबूत स्तंभ रहे। अलग झारखंड राज्य की परिकल्पना को साकार करने में उनका…