मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न। समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्रीमती अंजली यादव की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।* *बैठक का उद्देश्य गंभीर एवं असाध्य बीमारियों से पीड़ित जरूरतमंद मरीजों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने से संबंधित मामलों की समीक्षा करना तथा लंबित आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाना था।* *बैठक के दौरान उपायुक्त ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की क्रमवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसके माध्यम से गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों की जांच निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शीघ्रता से पूर्ण कर योग्य लाभुकों को समयबद्ध तरीके से सहायता उपलब्ध कराई जाए।* *समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों से संबंधित दस्तावेजों की सत्यता की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए तथा किसी भी पात्र लाभुक को योजना के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाए।* *साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अस्पतालों एवं स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से इस योजना के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग इसका लाभ उठा सकें।*
*बैठक में समिति के समक्ष प्राप्त विभिन्न आवेदनों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा पात्र आवेदनों को स्वीकृति प्रदान करने संबंधी निर्णय लिए गए। उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी आपात परिस्थितियों में आर्थिक सहायता का समय पर उपलब्ध होना अत्यंत आवश्यक है, इसलिए सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय बनाते हुए कार्य करें।*
*इस अवसर पर सिविल सर्जन, जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारी, संबंधित विभागों के पदाधिकारीगण तथा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।