Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के निमित सेक्टर निर्धारण को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न।
नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के निमित सेक्टर निर्धारण को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न।
*बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा नगर परिषद, गोड्डा एवं नगर पंचायत महागामा अंतर्गत मतदान केंद्रों के भौगोलिक, प्रशासनिक एवं सुरक्षा दृष्टिकोण से उपयुक्त सेक्टर निर्धारण के संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी , गोड्डा एवं अनुमंडल पदाधिकारी महागामा के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक सेक्टर इस प्रकार चिन्हित किया जाए जिससे निर्वाचन कार्यों का प्रभावी पर्यवेक्षण, त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई एवं कानून-व्यवस्था का बेहतर संधारण सुनिश्चित हो सके।*
*बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक, गोड्डा ने निर्देशित किया कि प्रत्येक सेक्टर में तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं बल निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेंगे ।संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहाँ अतिरिक्त सतर्कता बरतने, नियमित गश्त, त्वरित प्रतिक्रिया दल की सक्रियता तथा मतदान केंद्रों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।*
Related Posts
Add A Comment


ती