HPV टीकाकरण को सफलतापूर्वक संचालित करने हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक संपन्न
HPV टीकाकरण को लेकर जिले में विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाए जाए।:-उपायुक्त, गोड्डा
डीआरडीए स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्रीमती अंजली यादव की अध्यक्षता में HPV (Human Papillomavirus Vaccine) टीकाकरण से संबंधित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।*
*बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में किशोरियों को HPV टीकाकरण के प्रति जागरूक करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करना था। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी इसका लाभ उठा सकें।* *उन्होंने कहा कि HPV वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए यह आवश्यक है कि लक्षित आयु वर्ग की सभी बालिकाओं का समयबद्ध टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं ICDS के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया।* *बैठक के दौरान सिविल सर्जन द्वारा जिले में HPV टीकाकरण की वर्तमान स्थिति, लक्ष्य एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। उन्होंने बताया कि स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से टीकाकरण अभियान को गति दी जाएगी।* *उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा अभिभावकों को भी इस टीकाकरण के महत्व से अवगत कराया जाए। साथ ही, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सहिया के माध्यम से घर-घर जाकर जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए।* *बैठक के दौरान डब्ल्यूएचओ के ध्रुव महाजन के द्वारा बताया गया जिले के फूल इम्यूनाइजेशन 82.1%पाया गया जबकि आंशिक रूप से टीकाकरण 17%बच्चे पाएं गए हैं।मिजल्स रूवैला टीका में MR1एवं MR2 का गैप बोआरीजोर,महागामा, पोड़ैयाहाट एवं सुन्दर पहाड़ी में पाए गए हैं।*
*बैठक में निर्णय लिया गया कि टीकाकरण सत्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी तथा किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।*
इस अवसर पर उपविकास आयुक्त गोड्डा श्री दीपक कुमार दूबे,सिविल सर्जन, गोड्डा डॉ0 एससी शर्मा, डीपीएम, एमओआईसी तथा संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।