गोपाल शर्मा
झारखंड/ साहिबगंज।
महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर आज बरहरवा अंतर्गत श्रीकुंड कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से लेकर युवा कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
सत्य, अहिंसा और सौहार्द के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सौहार्द के सिद्धांतों को भारत को एकजुट करने की प्रेरणा बताया। वक्ताओं ने कहा कि बापू ने हमेशा नफरत के सामने शांति, भाईचारा, सच्चाई और मानवता का मार्ग दिखाया, वहीं शास्त्री जी ने “जय जवान, जय किसान” का नारा देकर देश के किसानों और जवानों को नई ऊर्जा प्रदान की।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोरसलीम खान, मीडिया सेल के कोऑर्डिनेटर नवीद अंजुम, जिला सचिव काजल, प्रखंड सचिव जब्बार शेख, विधानसभा अध्यक्ष रबीउल इस्लाम, युवा प्रखंड अध्यक्ष दिलदार आलम, मुखिया काबिल अहमद, शमीम अख्तर, शब्बीर आलम, पंचायत अध्यक्ष शमीम अख्तर, मोफिजुल आलम, अहदक अली, सबेर अली, मोहम्मद शरीफ, बबलू शेख सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर संकल्प लिया कि वे महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर समाज में शांति, भाईचारा और आपसी सौहार्द को बनाए रखने का निरंतर प्रयास करेंगे।
