गोड्डा नगर परिषद् (वर्ग-ख) में उपाध्यक्ष पद का अप्रत्यक्ष निर्वाचन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न।
नगरपालिका (आम) चुनाव–2026 के अंतर्गत आज दिनांक 11.03.2026 को डीआरडीए सभागार, गोड्डा में IX गोड्डा/06 गोड्डा नगर परिषद् (वर्ग-ख) के अध्यक्ष श्री सुशील रमानी एवं 21 निर्वाचित वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न कराया गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने अपने पद की शपथ ली तथा नगर परिषद क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनहित के कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।




