जिले के 41वें उप विकास आयुक्त के रूप में श्री दीपक कुमार दुबे ने पदभार ग्रहण किया।
आज दिनांक 19.06.2025 को समाहरणालय स्थित उप विकास आयुक्त के कार्यालय कक्ष में अपना पदभार ग्रहण किया। उप विकास आयुक्त,गोड्डा का पदभार ग्रहण करने के पश्चात श्री दीपक कुमार दुबे ने निवर्तमान उप विकास आयुक्त श्रीमती स्मिता टोप्पो के द्वारा जिले में किए गए विकास के कार्यों को आगे ले जाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि वे जिले का बहुमुखी विकास करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी, ताकि लोगों तक सुगमतापूर्वक सुविधाएं पहुंच सके। उन्होंने कहा कि जिले में विकास की सभी योजनाओं को गति प्रदान की जाएगी।
नए उप विकास आयुक्त ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात डीआरडीए के सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों और जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ परिचय प्राप्त किया।

मौके पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी,गोड्डा श्री रितेश जयसवाल ,जिला खेल पदाधिकारी ,गोड्डा डॉ0 प्राण महतो सहित कार्यालय कर्मीगण उपस्थित थे।
