26 Oct 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

तेलोडीह (गिरिडीह): कॉन्सेप्ट क्लासेज, तेलोडीह के प्रांगण में आयोजित भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में नन्हें गणितज्ञों की प्रतिभा का देखने को मिला ।

A
Amit Kumar reporter
📅 26 Oct 2026, 08:36 AM IST
👁 28 views
WhatsApp Facebook
तेलोडीह (गिरिडीह): कॉन्सेप्ट क्लासेज, तेलोडीह के प्रांगण में आयोजित भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में नन्हें गणितज्ञों की प्रतिभा का देखने को मिला ।
तेलोडीह (गिरिडीह): कॉन्सेप्ट क्लासेज, तेलोडीह के प्रांगण में आयोजित भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में नन्हें गणितज्ञों की प्रतिभा का देखने को मिला । इस मौके पर संस्थान द्वारा कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित 'मैथ जीनियस प्रतियोगिता' के विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वंही इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और तार्किक क्षमता के साथ हिस्सा लिया था। इस दौरान
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित स्थानीय मुखिया जनाब शब्बीर आलम ने सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान बच्चों को मंच से सम्मानित किया। सम्मान पाते ही बच्चों के चेहरे आत्मविश्वास और मुस्कान से खिल उठे, वहीं अभिभावकों और शिक्षकों की तालियों से पूरा परिसर गूंज उठा।
पुरस्कार वितरण के बाद का सत्र बेहद जीवंत रहा, जहां बच्चों ने जीवन में आगे बढ़ने, करियर और पढ़ाई के दबाव से निपटने को लेकर मुखिया शब्बीर आलम से खुलकर सवाल किए। मुखिया ने एक अभिभावक और मार्गदर्शक की तरह बच्चों की हर जिज्ञासा को बेहद सहज व प्रेरक अंदाज में शांत किया।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुखिया शब्बीर आलम ने कहा कि
"असफलता कभी अंत नहीं होती, बल्कि यह सीखने का सबसे बेहतरीन मौका है। आज की डिजिटल दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर अंधी निर्भरता से बचें। अपनी मौलिक सोच को जगाने के लिए किताबों को अपना सबसे पक्का दोस्त बनाएं। एक स्पष्ट लक्ष्य तय करें और अपनी रुचि के क्षेत्र में पूरी लगन के साथ जुट जाएं—सफलता आपके कदम चूमेगी।"
कार्यक्रम के अंत में संस्थान के निदेशक शम्स तबरेज़ आलम ने मुख्य अतिथि, विद्यार्थियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल रटंत विद्या सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों में तार्किक सोच और विषय की गहरी समझ विकसित करना है।