Thursday, 22 October 2026
Current Khabar

विजया दशमी के अवसर पर शालीमार मैदान एचईसी धुर्वा में 2 लाख से अधिक लोगों के बीच असत्य पर सत्य की विजय के प्रतिक के रूप में रावण दहन का हुआ भव्य आयोजन!

Admin
Admin admin
📅 21 Oct 2026, 06:04 PM IST
👁 9 views
विजया दशमी के अवसर पर शालीमार मैदान एचईसी धुर्वा में 2 लाख से अधिक लोगों के बीच असत्य पर सत्य की विजय के प्रतिक के रूप में रावण दहन का हुआ भव्य आयोजन!
विजया दशमी के अवसर पर शालीमार मैदान एचईसी धुर्वा में 2 लाख से अधिक लोगों के बीच असत्य पर सत्य की विजय के प्रतिक के रूप में रावण दहन का हुआ भव्य आयोजन!
*मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड सरकार के कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की,उद्घघाटन कर्ता भारत सरकार के पूर्व मंत्री सुबोध कांत सहाय,आईएएस अधिकारी श्रीमती गरिमा सिंह रावण दहन समारोह समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे, समिति के अध्यक्ष संजीत यादव, महासचिव अभिषेक साहू,लाल किशोर नाथ शाहदेव ,शशिभूषण राय,डाॅ राजेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का किया विधिवत्त उद्घघाटन*
*खुले जीप में सवार होकर शिल्पी नेहा तिर्की, सुबोध कांत सहाय,आलोक कुमार दूबे ने मैदान में उपस्थित जन सैलाब का अभिवादन किया*


*झारखंड के मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ,सुबोधकांत सहाय,गरिमा सिंह, आलोक दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव,डाॅ राजेश गुप्ता,शोभा यादव,मेंहुल दूबे ने किया रावण 60 फीट और कुंभकर्ण की 55 फीट के बड़े पुतले का दहन!*

*बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है रावण दहन; आइए इस अवसर पर अधर्म और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने का संकल्प लें हम सब : शिल्पी नेहा तिर्की,कृषि मंत्री झारखण्ड सरकार*

*असत्य पर सत्य के विजय का उत्सव है रावण दहन; रावण दहन हमें याद दिलाता है कि सत्य और न्याय की ही हमेशा विजय होती है: आलोक कुमार दूबे,*

*रावण दहन हमें याद दिलाता है कि हमेशा सत्य और धर्म के राह पर चलना चाहिए: गरिमा सिंह*

*जैसे श्री राम ने रावण को हराया वैसे ही हमें अपने जीवन में बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल करनी चाहिए: सुबोध कांत सहाय, भारत सरकार के पूर्व मंत्री*

*रावण दहन हमें याद दिलाता है कि हमेशा सत्य और धर्म के राह पर चलना चाहिए:लाल किशोर नाथ शाहदेव*
*शालीमार मैदान में घंटों हुई आतिशबाजी; समाज सेवियों को किया गया सम्मानित ;पारंपरिक लोक नृत्य की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुआ जनसमुदाय!*

आज दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को एचईसी धुर्वा के रावण दहन समारोह समिति द्वारा शालीमार मैदान एचईसी धुर्वा में 2 लाख से अधिक लोगों के बीच झारखंड के कृषि मंत्री शिल्पी नेहा मंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, रावण दहन समारोह समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे, अध्यक्ष संजीत यादव, महासचिव अभिषेक साहू,समाजसेवी जयसिंह यादव,शोभा यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू के द्वारा रावण व कुंभकरण की 75 फीट से अधिक ऊंचे पुतले का दहन किया गया।
ज्ञात हो कि पिछले 50 वर्षो से अधिक समय से लगातार प्रत्येक वर्ष विजया दशमी के अवसर पर एचईसी धुर्वा रावण दहन समिति द्वारा रावण दहन का भव्य आयोजन रांची के शालीमार मैदान एचईसी धुर्वा में किया जाता रहा है ।

वस्तुत: शालीमार मैदान में एचईसी धुर्वा रांची में रावण दहन का यह आयोजन रांची का सबसे पुराना आयोजन है जो प्रत्येक वर्ष विजयादशमी के दिन किया जाता रहा है।
पुतला दहन के पूर्व मैदान में मौजूद दो लाख से अधिक लोगों का खुले जीप पर सवार होकर झारखंड सरकार के कृषि मंत्री शिल्पी नेहा मंत्री ,सुबोध कांत सहाय, आलोक कुमार दूबे,संजीत यादव ने अभिवादन किया।

इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को झारखंड के कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संबोधित करते हुए कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है रावण दहन, उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से कहा कि आईए इस अवसर पर हम सब लोग अधर्म और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने का संकल्प लें। उन्होंने कहा रांची का यह सबसे पुराना रावण दहन समारोह है, पहले एचईसी द्वारा कार्यक्रम को संचालित किया जाता था, लेकिन एचईसी के छोड़ देने के बाद फिर आलोक दूबे, संजीत यादव एवं अभिषेक साहू के द्वारा रावण दहन समारोह का आयोजन किया जाता है,समिति के सभी सदस्यों को मैं भव्य,ऐतिहासिक एवं मान्यताओं व परम्परा को आगे बढ़ाने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा जैसे श्री राम ने रावण को हराया वैसे ही हमें अपने जीवन में बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल करनी चाहिए।

एचईसी रावण दहन समिति के संरक्षक श्री आलोक कुमार दूबे ने आमजनों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि असत्य पर सत्य के विजय का उत्सव है रावण दहन। वस्तुत: रावण दहन हमें याद दिलाता है कि सत्य और न्याय की ही हमेशा विजय होती है। एचईसी धुर्वा के शालीमार मैदान का यह आयोजन रांची का सबसे पुराना आयोजन है और पिछले 60 वर्षों से अधिक समय से लगातार शालीमार मैदान में रावण दहन समिति इस आयोजन को एक भव्य उत्सव के रूप करती रही है।
इस अवसर पर शालीमार मैदान में रावण दहन के पूर्व लगातार 2 घंटे से अधिक समय तक आतिशबाजी होती रही; उपस्थित जन समुदाय चमत्कृत होकर आतिशबाजियों का आनंद लेता रहा।

इस अवसर पर रावण दहन के पूर्व झारखंड के पारंपरिक लोक नृत्य की भी प्रस्तुति की गई। जिसने उपस्थित जन समुदाय को मंत्र मुग्ध कर दिया।

समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले समाज सेवियों को भी एचईसी धुर्वा रावण दहन समिति द्वारा चुनरी भेंट कर सम्मानित किया।विशिष्ट अतिथि समाजसेवी लाल किशोर नाथ शाहदेव,डॉ राजेश गुप्ता,जयसिंह यादव,
शोभा यादव,जगन्नाथ साहू,,विजय बहादुर सिंह,अविनाश सिंह,शीला देवी,के.के.गुप्ता,जितेंद्र सिंह,राजेश यादव,परमेश्वर सिंह, काजल भट्टाचार्य ,भवानी प्रसाद,रौनक कुमार,उमेश यादव, सतपाल गुप्ता को मां का चुनरी भेंटकर सम्मानित किया गया।
समारोह का संचालन समिति के कार्यंकारी अध्यक्ष श्रवण यादव ने किया।
Share this article