Thursday, 22 October 2026
Current Khabar

विजयादशमी एवं रावण दहन आयोजन के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूजा स्थलों का लगातार किया जा रहा निरीक्षण

Admin
Admin admin
📅 21 Oct 2026, 11:01 PM IST
👁 7 views
विजयादशमी एवं रावण दहन आयोजन के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूजा स्थलों का लगातार किया जा रहा निरीक्षण
विजयादशमी एवं रावण दहन आयोजन के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूजा स्थलों का लगातार किया जा रहा निरीक्षण।

अनुमंडल पदाधिकारी श्री वैद्यनाथ उरांव एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री आकाश भारद्वाज ने विभिन्न पूजा स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।*

पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रशासनिक दिशा-निर्देशों एवं मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर।*

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व संपन्न कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध।


विजयादशमी एवं रावण दहन आयोजन के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था, शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के प्रभावी संधारण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सभी धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न पूजा स्थलों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी क्रम में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त गोड्डा श्री लोकेश मिश्रा के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा श्री वैद्यनाथ उरांव एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोड्डा श्री आकाश भारद्वाज द्वारा विभिन्न पूजा स्थलों एवं आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों द्वारा पूजा समितियों के सदस्यों से बातचीत कर आयोजन की तैयारियों की जानकारी ली जा रही है तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।

पदाधिकारियों द्वारा पूजा समितियों को निर्देशित किया जा रहा है कि विजयादशमी एवं रावण दहन कार्यक्रम के दौरान भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही तथा आयोजन स्थल पर अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो, इसके लिए पूजा समितियों एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर बल दिया जा रहा है।

रावण दहन कार्यक्रम के दौरान संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने, आयोजन स्थल पर सतर्कता बरतने तथा निर्धारित व्यवस्थाओं के अनुरूप कार्यक्रम संचालित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के पर्व में शामिल हो सकें और सभी आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों।

जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की जाती है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा विधि-व्यवस्था से संबंधित समस्या की जानकारी तत्काल संबंधित प्रशासनिक या पुलिस पदाधिकारी को दें।

जिला प्रशासन, गोड्डा विजयादशमी एवं रावण दहन सहित सभी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Share this article