गोपाल शर्मा
झारखंड/ साहिबगंज।
पतना प्रखंड के बड़ा दिघी स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी 31 अक्टूबर 2025 को आयोजित होने वाले “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत प्रस्तावित विधानसभा सम्मेलन की तैयारी की रणनीति को अंतिम रूप देना था।

बैठक में उपस्थित नेताओं एवं पदाधिकारियों ने सम्मेलन को ऐतिहासिक, भव्य और अत्यंत व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने का संकल्प दोहराया। जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए बूथ स्तर तक सशक्त तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि—
“आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, संगठन की मजबूती और जन-आधार के विस्तार का संगम इस सम्मेलन में दिखे, यही हम सबका लक्ष्य होना चाहिए।”
बैठक के दौरान सभा स्थल सज्जा, स्वागत व्यवस्था, कार्यकर्ता समन्वय, प्रचार-प्रसार, अनुशासन समिति तथा परिवहन व्यवस्था जैसे अहम बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई और कार्ययोजना तय की गई।
बैठक के दौरानभाजपा पतना मंडल अध्यक्ष कुणाल किशोर मंडल, भगनाडी प्रखंड अध्यक्ष सनी मरांडी, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष चौकीदार हादसा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अजीत शाह, संजय शाह, लालटु शेख, जगन मुर्मू, बिंदु सोरेन, दुर्गा टुडू, दिलीप ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि 31 अक्टूबर का विधानसभा सम्मेलन न केवल संगठन की शक्ति का प्रदर्शन होगा, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को जन-जन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम भी बनेगा।

