अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ एवं अखिल भारतीय विद्युत कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर विद्युत कार्यालय के समक्ष दिया धरना एवं किया प्रदर्शन

आज दिनांक 09.07.2025 को झारखंड स्टेट इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कर्स यूनियन के महामंत्री रामायण तिवारी, अध्यक्ष बैजनाथ सिंह, अध्यक्ष प्रमुख कन्हैया सिंह के दिशा निर्देश के अनुसार गोड्डा शाखा से अध्यक्ष सुनील सिंह, अरविंद हाजरा और सचिव ललन कुमार के नेतृत्व में गोड्डा विद्युत प्रमंडल कार्यालय के समक्ष सैकड़ों की संख्या में सभी सरकारी, प्राइवेट, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों द्वारा कर्मचारी एवं मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया एवं धारणा दिया गया। सचिव ललन कुमार द्वारा बताया गया कि यह धारणा प्रदर्शन का कार्यक्रम राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सपोर्ट करने के लिए किया गया है। राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के अंतर्गत मुख्य मांगे इस प्रकार है। 1. मजदूर व कर्मचारी चार लेबर कोड को निरस्त किया जाय। 2. सभी आउटसोर्सिंग कर्मी को रेगुलर किया जाय। 3. सभी रिक्त पदों को नियमित भर्ती से भरकर बेरोजगारों को रोजगार दिया जाय। 4. PSU के निजीकरण और सरकारी विभागों को सिकोड़ना बंद किया जाय। 5.आठवें पे कमीशन की अधिसूचना जारी किया जाय और राज्य वेतन आयोग का गठन किया जाय। 6. फ्रिज किए गए DA एरियर का भुगतान किया जाय। 7. कैशलेश इलाज की सुविधा दिया जाय। 8. सभी आउटसोर्सिंग को बोर्ड/ निगम से भुगतान किया है। 9. प्राइवेटइजेशन को बंद किया जाय।
इस प्रकार के मांग को अविलंब पूरा नहीं करने पर सभी संघ आगे जोरदार लड़ाई के लिए तैयारी करेंगे, इसलिए सरकार से इन प्रदर्शन के माध्यम से आग्रह किया जाता है कि उनकी माने जायज है , पूरा करे
ललन कुमार
प्रमंडलीय सचिव
गोड्डा शाखा
झारखंड स्टेट इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कर्स यूनियन

