जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत एकदिवसीय जिला स्तरीय ” महिला सम्मान समाहरोह ” कार्यक्रम आयोजित

गोड्डा जिलान्तर्गत जल महोत्सव पखवाड़ा (08 मार्च 2026 से 22 मार्च 2026 तक) के तहत “महिला सम्मान समाहरोह ” जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन विराशत कॉम्प्लेक्स, गोड्डा में किया गया। महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम का उप विकास आयुक्त, गोड्डा श्री दीपक दूबे, अनुमंडल पदाधिकारी, श्री बैद्यनाथ उरांव, कार्यपालक अभियंता श्री संजय कुमार शर्मा एवं कार्यक्रम में शामिल महिलाओं द्वारा मंत्रोउच्चारन के साथ दीप प्रज्वलित कर की गई।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त के द्वारा सभी को बताया गया कि जल जीवन मिशन योजना के तहत ज़िले के हर गाँव के सभी घरों में नल से जल से आच्छादित किया जाना है। योजनाओं के सफल संचालन में गांव के ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का और गांव के महिलाओं की भूमिका अहम है। गांव के सक्रिय महिलाओं, जलसहिया के द्वारा FTK के द्वारा नियमित जल जांच किया जाना है ।ग्रामीण को साल संरक्षण, शुद्ध जल के उपयोग के लिए जागरूक करना भी जरूरी है। कार्यक्रम में उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता श्री शर्मा ने जल महोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित होने वाले महिला सम्मान समारोह कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्य में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। महिला सम्मान समारोह में उपस्थित प्रतिभागियो (मुखिया, जलसहिया, पोषण सखी, सेविका, सहायिका, SHG की दीदियों को मोमेन्टो एवं प्रशस्ति पत्र/प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। प्रतिभागियो के द्वारा जल जीवन मिशन के कार्यों में उनके द्वारा किये जा रहे कार्य अनुभव एवं गांव में कार्य में आने वाली समस्याओं से संबंधित जानकारी सभी से साझा किया गया। जल महोत्सव पखवाड़े में महिला समुदाय की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।*
*इस कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड स्तरीय टीम के सदस्यों के साथ-साथ मुखिया, जलसहिया, पोषण सखी, सेविका, सहायिका, SHG की दीदियां भी उपस्थित रहीं।

