स्वदेशी अपनाकर देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का लिया गया संकल्प
गोपाल शर्मा
झारखंड/ साहिबगंज।
शनिवार को राजमहल मां पगली दुर्गा मंदिर स्थित विवाह भवन सभागार में राजमहल नगर, राजमहल ग्रामीण एवं तीनपहाड़ मंडल के संयुक्त तत्वावधान में ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल उपस्थित थे। कार्यशाला का उद्देश्य देश में निर्मित वस्तुओं के उपयोग को प्रोत्साहित करना तथा स्थानीय उत्पादों के माध्यम से भारत को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था।

अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल ने कहा कि—
“हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि अपने देश में बनी चीजों को ही प्राथमिकता देंगे। जब हम स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करेंगे और निर्यात को बढ़ावा देंगे, तभी भारत आत्मनिर्भर बनेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि वर्ष 2047 तक भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने, और यह तभी संभव है जब हर नागरिक स्वदेशी अपनाने की मानसिकता विकसित करेगा।”
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष राजेश मंडल, जिला कोषाध्यक्ष किशोर जैन, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सोनेलाल ठाकुर, तीनपहाड़ मंडल अध्यक्ष सागर मंडल, राजमहल नगर अध्यक्ष अजय चौधरी, राजमहल ग्रामीण महामंत्री किशोर चौधरी, तीनपहाड़ मंडल महामंत्री शंकर ठाकुर, स्वाधीन मंडल, बिंदेश्वरी यादव, अमित मंडल, श्रवण मंडल, भागीरथ मंडल, अनीता बसाक, राजू सरकार, रितेश साहा, मनोज घोष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

कार्यशाला में वक्ताओं ने “लोकल फॉर वोकल” के मंत्र को आत्मसात करते हुए स्थानीय उद्योगों के प्रोत्साहन, छोटे व्यापारियों के सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर बल दिया।

अंत में सभी उपस्थित जनों ने ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प’ के तहत स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की शपथ ली।
