अरुमा मोटर्स के डेल्टिक इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम का उद्घाटन
रांची: अरुमा मोटर्स के नए डेल्टिक इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम का उद्घाटन रविवार को हुआ। उद्धव बाबू लेन, लालपुर (ऑर्किड हॉस्पिटल के समीप) स्थित इस शोरूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने फीता काटकर कर किया। मौके पर श्री सेठ ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों का बढ़ता उपयोग पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किफायती और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देगा। रांची में कई इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम खुल रहे हैं। नए डेल्टिक इलेक्ट्रिक व्हीकल के शोरूम खुलने से रांचीवासियों को लाभ मिलेगा। रांची और आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने में यह शोरूम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अरुमा मोटर्स के संचालक आदित्य शर्मा ने कहा कि नए शोरूम में डेल्टिक के विभिन्न इलेक्ट्रिक स्कूटर और अन्य ईवी मॉडल ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इनकी शुरूआती कीमत 47 हजार रूपये है। एक बार में चार्ज करने पर 80 से 90 किलोमीटर की दूरी तय कर सकते हैं। इन गाड़ियों ने दो प्रकार की बैटरी लगाई गयी है। इसमें एक लिथियम बैटरी एवं दूसरा लेड एसिड वाली बैटरी लगी है। लेड एसिड वाली बैटरी की वैल्यू अधिक है। यह गाड़ी पांच घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। श्री शर्मा ने कहा कि बिक्री के बाद बेहतर सर्विस और ग्राहक सहायता भी प्रदान की जाएगी। नये शोरूम के उद्घाटन पर चार्जर एवं एक्ससेरीज नि:शुल्क दिया जा रहा है। यह ऑफर 31 अगस्त तक रहेगा। गाड़ियों की डिलीवरी हो रही है। अभी तक 20 गाड़ियों की डिलीवरी हो चुकी है। इस अवसर पर अरूण शर्मा, डिप्टी मेयर नीरज कुमार, कंपनी के झारखंड सेल्स हेड प्रतीक कुमार, नीरा बथवाल, रूपा अग्रवाल, रीना अग्रवाल, जुली झा, प्रदीप जैन, डॉ वीके जैन, रतन अग्रवाल, राजेश कुमार, पंकज पोद्दार, अमरजीत गिरधर, निर्मल टिकमानी, संजीव विजयवर्गीय, मनोज कुमार झा, अरविंद झा समेत अन्य लोग मौजूद थे।