खूंटी जिला के 16वें उपायुक्त के रूप में मोo जावेद हुसैन ने किया पदभार ग्रहण, सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को बताया प्राथमिकता।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2019 बैच के अधिकारी मोo जावेद हुसैन ने खूंटी जिला के 16वें उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया से कार्यभार संभाला।
पदभार ग्रहण करने के पश्चात नवनियुक्त उपायुक्त मोo जावेद हुसैन ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को गति देते हुए उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि जिले की समग्र प्रगति सुनिश्चित की जा सके।
इस अवसर पर जिले के वरीय पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त उपायुक्त का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।