झारखंड के वरीय आईएएस अधिकारी एवं खेल निदेशक छवि रंजन ने अपना पदभार ग्रहण किया विनय मिश्रा
भारतीय प्रशासनिक सेवा 2011 बैच के लोकप्रिय कर्मठ एवं उपलब्धि भरे कार्यों के लिए पहचाने जाने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी छवि रंजन ने आज खेल निर्देशक के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया पदभार ग्रहण करने के पश्चात श्री रंजन ने अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता के संदर्भ में बताया कि झारखंड में खेल के बेहतर माहौल और खिलाड़ियों को उचित अवसर मिले और झारखंड खेल में अपना बेहतर स्थान बनाने के साथ-साथ अन्य राज्यों के लिए प्रेरणास्रोत बने यह उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है खिलाड़ियों को बेहतर माहौल और अवसर साथ ही साथ अत्यधिक सुविधाओं से खिलाड़ी लाभान्वित हों यह हमेशा खेल विभाग की प्राथमिकता रहेगी झारखंड के खिलाड़ी अपने प्रतिभा और खेल से राज्य का नाम गौरवान्वित करें यह हमेशा विभाग और खिलाड़ियों का लक्ष्य रहेगा। छवि रंजन के खेल निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण करने के पश्चात यह प्रबल संभावना व्यक्त की जा रही है कि खेल विभाग अपने लक्ष्य और उद्देश्य को हमेशा बेहतर और कामयाब बनाने का हर संभव प्रयास करेगा और उसमें सफलता भी मिलेगी गौरतलब हो की छवि रंजन की प्रशासनिक क्षमता और दक्षता तथा अनुभव उपायुक्त के रूप में पदस्थापना के दौरान विकास कार्यों और उपलब्धियों के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण विभागों को भी बेहतर विकास गति दी है जो उनकी बेहतर कार्य दक्षता का परिचायक है।