झारखंड के वरीय आईएएस अधिकारी छवि रंजन खेलकूद विभाग के निदेशक बने ज्योति पाठक झारखंड के वरीय आईएएस अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव छवि रंजन को खेलकूद विभाग का निदेशक बनाया गया है।श्री रंजन इससे पूर्व की महत्वपूर्ण विभागों के दायित्वों का भलीभांति निर्वहन किया है। इनकी बेहतर कार्य दक्षता और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए इन्हें खेलकूद विभाग का दायित्व दिया गया है श्री रंजन भारतीय प्रशासनिक सेवा 2011 बैच के अधिकारी हैं। लोहरदगा के डीडीसी, कोडरमा, सरायकेला खरसावां, रांची जिला के उपायुक्त रह चुके हैं तथा कृषि विभाग के निदेशक के साथ साथ कई अन्य विभागों का दायित्व भी निर्वहन कर चुके हैं।