रांची से एक अच्छी खबर सामने आई है, जहां आज BIT मोड़ स्थित बालाजी इलेक्ट्रिक मोटर का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर रांची की महापौर रोशनी खालको ने फीता काटकर शोरूम का विधिवत शुभारंभ किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान बालाजी मोटर की टीम ने महापौर का गर्मजोशी से स्वागत किया। टीम की ओर से उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों और गणमान्य व्यक्तियों की भी अच्छी-खासी उपस्थिति रही।
बताया जा रहा है कि इस शोरूम के खुलने से क्षेत्र में इलेक्ट्रिक मोटर और उससे जुड़ी सेवाएं अब आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। इससे न सिर्फ स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
खास बात यह है कि जो भी टोटो चालक हाल ही में रजिस्ट्रेशन करवाएंगे, उन्हें विशेष ऑफर का लाभ दिया जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर आकर्षित हो सकें।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी इलेक्ट्रिक वाहनों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि डीजल और पेट्रोल की खपत कम हो सके और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिले।
फिलहाल, उद्घाटन के साथ ही बालाजी इलेक्ट्रिक मोटर ने अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं और लोगों में इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम के दौरान पूजा-अर्चना, आरती और हवन के साथ पूरा माहौल दिनभर भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर महाप्रसाद का भी वितरण किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
रांची की महापौर रोशनी खालको ने इस मौके पर कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य पेट्रोल और डीजल की खपत को कम करना है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग इलेक्ट्रिक वाहनों, जैसे टोटो और अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों का उपयोग करें, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक बचत भी हो सके।
कार्यक्रम के दौरान डायरेक्टर वैभव एवं टोटो शोरूम की पूरी टीम ने उपस्थित सभी आदरणीय पत्रकार बंधुओं को शॉल एवं भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया।
कार्यक्रम में आए लोगों ने इस पहल की सराहना की और क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में इसे एक सकारात्मक कदम बताया।



