रांची, प्रतिनिधि।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को झारखंड मंत्रालय में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के रीजनल डायरेक्टर (रांची) रक्षा मिश्र ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रक्षा मिश्र को रांची में रीजनल डायरेक्टर पद पर नियुक्ति के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मौके पर आरबीआई के डिप्टी जनरल मैनेजर विनोद बिहारी मिश्रा और असिस्टेंट जनरल मैनेजर अरविंद एक्का भी मौजूद थे।

