साहिबगंज, संवाददाता।
आगामी 26 एवं 27 जून को मनाए जाने वाले मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को जिरवाबाड़ी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ सुशील कुमार ने की।

बैठक में मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों, शांति समिति के सदस्यों एवं पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। एसडीपीओ ने कहा कि मोहर्रम जुलूस का संचालन लाइसेंस में निर्धारित समय और प्रशासन द्वारा तय रूट के अनुसार ही होगा। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए लोगों से किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान नहीं देने की अपील की।
उन्होंने पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, शांति एवं समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में अंचलाधिकारी बासुकीनाथ टुडू, पुलिस निरीक्षक अमित गुप्ता, थाना प्रभारी शशि सिंह, वार्ड पार्षद दीपा देवी, घनश्याम उरांव, मो. गुड्डू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।