गोड्डा में अदाणी फाउंडेशन की ओर से उत्कृष्ट महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन


गोड्डा जिले के डुमरिया स्थित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में अदाणी फाउंडेशन द्वारा महिलाओं के लिए एक विशेष सम्मान एवं प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सिलाई प्रशिक्षण से जुड़ी महिलाएं, मास्टर ट्रेनर और अदाणी फाउंडेशन की टीम शामिल हुई। कुल करीब 80 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने महिलाओं के कार्यों की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और गरीब परिवारों की महिलाओं को सिलाई और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। अदाणी फाउंडेशन के इस प्रयास से गोड्डा जिले में पिछले 7 वर्षों में 2000 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। आज कई महिलाएं हर महीने 5 से 6 हजार रुपये तक की कमाई कर रही हैं, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपने अनुभव और सफलता की कहानियां साझा कीं। सिलाई से बने कपड़ों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे सभी ने खूब सराहा। बेहतरीन काम करने वाली महिलाओं और मास्टर ट्रेनरों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने अदाणी फाउंडेशन का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस पहल ने उनके जीवन में नया आत्मविश्वास और सम्मान दिया है।
गोड्डा जिले में अदाणी फाउंडेशन की यह पहल महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक विकास की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।

