साहिबगंज, प्रतिनिधि।
प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विजय कुमार ने शुक्रवार को साहिबगंज जिले के 24वें अपर समाहर्ता के रूप में अपने कार्यालय कक्ष में विधिवत योगदान दिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले के प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान तथा पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन उनकी प्राथमिकता होगी। विजय कुमार के पदभार ग्रहण करने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
