साहिबगंज, प्रतिनिधि।
नगर परिषद क्षेत्र के हरिपुर शिवालय में आयोजित पांच दिवसीय मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को भगवान गणेश, राधा-कृष्ण एवं बजरंगबली की प्रतिमाओं की भव्य नगर भ्रमण यात्रा निकाली गई। फूलों से सजे रथ पर विराजमान प्रतिमाओं के साथ श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे की धुन पर भक्ति गीत गाते हुए नगर भ्रमण में शामिल हुए।

मंदिर के मुख्य पुरोहित सुनील पंडित ने बताया कि समारोह के प्रथम दिन 501 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी। दूसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। आगामी 23 जून को फलाधिवास, 24 जून को अन्नाधिवास, पुष्पाधिवास एवं सज्जा अधिवास तथा 25 जून को प्राण-प्रतिष्ठा के साथ भोग वितरण का आयोजन होगा।
नगर भ्रमण यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर पप्पू स्वर्णकार, संतोष मोदी, श्रवण मोदी, कुंदन साह, संजय यादव, नीरज कुमार, मुन्ना यादव, आशीष यादव, राजा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।