Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गौतम अदाणी ने बिहार में शुरू की 150 करोड़ रुपए की नेत्र चिकित्सा पहल, देशभर के लिए 500 करोड़ रुपए का संकल्प

    May 17, 2026

    सैमसंग ने भारत में लॉन्च किए विज़न एआई से लैस नेक्स्ट-जेन मिनी एलईडी टीवी, व्यूइंग का अनुभव होगा और बेहतर

    May 14, 2026

    एल्बम “बेवफा लव” की शूटिंग का शुभारम्भ, डॉ. केपी गुप्ता ने बढ़ाया कलाकारों का उत्साह

    May 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Current Khabar
    • Home
    • Features
      • Example Post
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Tech

      रमजान में रोजन मियां का जगाना…

      March 15, 2026

      इंफ्रास्ट्रक्चर ईसीएल से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न

      March 9, 2026

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024

      Lenovo Unveils IdeaPad Laptops, 5G Internet & a Snapdragon 8cx Chipset

      January 15, 2021
    • Typography
    • Mobiles
      1. Tech
      2. Gadgets
      3. Gaming
      4. View All

      रमजान में रोजन मियां का जगाना…

      March 15, 2026

      इंफ्रास्ट्रक्चर ईसीएल से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न

      March 9, 2026

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024

      रमजान में रोजन मियां का जगाना…

      March 15, 2026

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      Apple has Updated Their Patent to Protect the Use of Mesh Fabrics for its Canopy

      January 15, 2021

      Samsung Announces Galaxy Buds Pro, its Most Premium Earbuds

      January 13, 2021

      रमजान में रोजन मियां का जगाना…

      March 15, 2026

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      Buy the Best Gaming Accessories at Amazon Grand Gaming Days

      January 15, 2021

      PlayStation 5 vs Xbox Series X Review: The ‘Consumer Choice’ Debate

      January 15, 2021

      सैमसंग ने भारत में लॉन्च किए विज़न एआई से लैस नेक्स्ट-जेन मिनी एलईडी टीवी, व्यूइंग का अनुभव होगा और बेहतर

      May 14, 2026

      एल्बम “बेवफा लव” की शूटिंग का शुभारम्भ, डॉ. केपी गुप्ता ने बढ़ाया कलाकारों का उत्साह

      May 14, 2026

      एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ही तय करेंगे भारत की ताकत: गौतम अदाणी

      May 11, 2026

      हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार ने यह साबित कर दिया कि अपराधी अगर डाल-डाल है तो पुलिस पात पात,

      May 6, 2026
    • Flash News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Current Khabar
    Home»News Bihar & Jharkhand»मुख्यमंत्री ने बिजली सब्सिडी में बढ़ोतरी को लेकर ऊर्जा विभाग को प्रस्ताव तैयार करने का दिया निर्देश, बिजली उपभोक्ताओं को अब 125 यूनिट बिजली मिलेगी मुफ्त।
    News Bihar & Jharkhand

    मुख्यमंत्री ने बिजली सब्सिडी में बढ़ोतरी को लेकर ऊर्जा विभाग को प्रस्ताव तैयार करने का दिया निर्देश, बिजली उपभोक्ताओं को अब 125 यूनिट बिजली मिलेगी मुफ्त।

    Current Khabar officeBy Current Khabar officeFebruary 8, 2024Updated:February 8, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची
    मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि बिजली सब्सिडी में जल्द बढ़ोतरी की जाएगी। बिजली उपभोक्ताओं को अब 100 यूनिट की बजाय 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने के साथ सभी वंचित टोलों में बिजली पहुंचाई जाएगी। इस संबंध में ऊर्जा विभाग को प्रस्ताव तैयार करने का उन्होंने निर्देश दिया । मुख्यमंत्री आज झारखंड मंत्रालय में वित्तीय वर्ष 2023- 24 के राजस्व प्राप्ति और व्यय को लेकर विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव/ सचिव के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न विभागों के बजटीय प्रावधान और वास्तविक प्राप्ति तथा खर्च की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को के आवश्यक निर्देश दिए।

    अधिकारियों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री

    कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
    मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को विभिन्न योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया, ताकि यहां की ज्यादा से ज्यादा जनता को इसका लाभ दे सकें। मुख्यमंत्री ने जनहित से जुड़ी तमाम योजनाओं को समय पूरा करने को भी कहा। उन्होंने स्वीकृत योजनाओं का कार्य जल्द शुरू करने और लंबित योजनाओं को पूर्ण करने का भी निर्देश दिया।

    वित्तीय प्रबंधन को करें बेहतर
    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को वित्तीय प्रबंधन को और भी बेहतर बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष की समाप्ति में अब दो महीने से कम का समय बचा है। ऐसे में सभी विभाग अपने बजट की राशि के खर्चे में तेजी लाएं ताकि जो लक्ष्य निर्धारित है, उसे पूरा कर सकें।

    केंद्र प्रायोजित योजनाओं की भी जानकारी ली
    मुख्यमंत्री ने बैठक में विभागवार केंद्र प्रायोजित योजनाओं के उपलब्धियां की जानकारी ली। वित्त विभाग ने मुख्यमंत्री को बताया कि केंद्र सरकार से केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए जो राशि मिली है, उसे खर्च करने के लिए सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस राशि के खर्च के बाद अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा ।

    “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत मिले आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करें
    मुख्यमंत्री ने “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम को लेकर पिछले वर्ष 24 नवंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित शिविरों में विभिन्न योजनाओं से संबंधित जो आवेदन मिले हैं ,उसकी अद्यतन जानकारी ली. इस क्रम में निष्पादित, अस्वीकृत और लंबित आवेदनों के बारे में भी जाना। उन्होंने कहा कि आवेदन लंबित नहीं रहे, इसे हर हाल में सुनिश्चित करें और जिस आवेदन को अस्वीकृत किया गया है उसकी वजह भी बताई जानी चाहिए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि “आपकी योजना -आपकी सरकार -आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत 59 लाख 28 हजार से ज्यादा आवेदन मिले हैं जिनमें से 60 प्रतिशत से ज्यादा का निष्पादन किया जा चुका है।

    मुख्यमंत्री ने दिए ये अहम निर्देश
    अबुआ आवास योजना की स्थाई प्रतीक्षा सूची बने। इस योजना के तमाम विसंगतियों को तुरंत दूर करने का निर्देश। इसके साथ इस योजना के दुरुपयोग और गलत इस्तेमाल किए जाने पर कार्रवाई का भी प्रावधान किया जाए. सभी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश. सरकार द्वारा धान क्रय को लेकर किसानों को समय पर राशि का भुगतान सुनिश्चित करें. हरा राशन कार्डधारियों को हर महीने अनाज देने और पीडीएस डीलरों के कमीशन बढ़ाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करें. जनजातीय भाषाओं के लिए शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द पूरी हो. 12वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने की पहल जल्द शुरू होनी चाहिए. 5 वर्ष से पुराने सभी सड़कों की मरम्मत कराने का भी मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 15000 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का मरम्मत किया जाना है। इसमें 9000 किलोमीटर सड़क की मरम्मति की स्वीकृति दी जा चुकी है ।

    मुख्यमंत्री ने सिदो- कान्हू क्लब के गठन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि पूरे राज्य में 28 हज़ार सिदो-कान्हू क्लब का गठन हो चुका है और इसके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। सभी रजिस्टर्ड क्लब को हर वर्ष 25 हज़ार रुपए दिए जाएंगे. मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री ग्रामीण गाड़ी योजना को तुरंत चालू करने का भी निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा कि इस योजना के तहत 80 गाड़ियां खरीदी जा चुकी है और एक सप्ताह में इसे चालू कर दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने रांची और बोकारो में मेडिकल कॉलेज खोले जाने को लेकर हो रही पहल की भी जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि बोकारो मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिल चुकी है और रांची मेडिकल कॉलेज के लिए डीपीआर बनाया जा रहा है। वहीं, रिनपास, रांची के परिसर में मेडिको सिटी बनाया जाएगा। मंत्रीपरिषद से इस प्रस्ताव को अप्रूवल मिलने के बाद इंफ़्रास्ट्रक्चर तैयार करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

    यूनिवर्सल पेंशन स्कीम के लिए 50 वर्ष की आयु सीमा पूरी करने वाली महिलाओं के चयन का अभियान शुरू करने का दिया निर्देश, अनुसूचित जाति- अनुसूचित जनजाति छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों के भोजन इत्यादि की व्यवस्था और बहूमंजिला छात्रावास के निर्माण को लेकर भी दिया निर्देश, 325 प्रखंड स्तरीय स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस का विस्तार करें, नावाडीह, पोटका चाकुलिया और बंदगांव में बनेंगे नए कॉलेज, विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू हो, मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत सभी जिलों में पशु मेला लगाया जाय, एक लाख बिरसा सिंचाई कूप का निर्माण शीघ्र शुरू हो, दाखिल -खारिज का निष्पादन और लगान रसीद समय पर निर्गत हो ।

    इस बैठक में मुख्य सचिव एल०खियांग्ते, विकास आयुक्त- सह- अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे एवं विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव / सचिव उपस्थित थे।

    #आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार jharkhand news चंपई सोरेन सरकार वित्तीय वर्ष 2023- 24
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Current Khabar office

    Related Posts

    सैमसंग ने भारत में लॉन्च किए विज़न एआई से लैस नेक्स्ट-जेन मिनी एलईडी टीवी, व्यूइंग का अनुभव होगा और बेहतर

    May 14, 2026

    एल्बम “बेवफा लव” की शूटिंग का शुभारम्भ, डॉ. केपी गुप्ता ने बढ़ाया कलाकारों का उत्साह

    May 14, 2026

    एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ही तय करेंगे भारत की ताकत: गौतम अदाणी

    May 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks

    Oculus Quest X Headset: Discover a Shining New Star

    January 5, 2021

    iPhone Pro 13 Rumored to Feature 1 TB of Storage

    January 5, 2021

    Fujifilm’s 102-Megapixel Camera is the Size of a Typical DSLR

    January 5, 2021
    Top Reviews
    Mobiles

    Review: Mi 10 Mobile with Qualcomm Snapdragon 870 Mobile Platform

    9.1 By Current Khabar
    Mobiles

    Comparison of Mobile Phone Providers: 4G Connectivity & Speed

    8.9 By Current Khabar
    Tech

    Which LED Lights for Nail Salon Safe? Comparison of Major Brands

    8.9 By Current Khabar
    Advertisement
    Demo
    – Independence Day Special –
    About Us
    About Us

    Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    5 Things the Canon EOS R1 Needs to Compete With the Sony A1

    January 4, 2021

    VR – How the Gaming Industry Adapts to a New Reality

    January 4, 2021

    Hyundai’s Value Surges Amid Reports of Apple Electric Car Deal

    January 4, 2021
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      • Home
      • Tech
      • Gadgets
      • Mobiles
      • Breaking News
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.