गोपाल शर्मा
झारखंड/ साहिबगंज
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी का 75वां जन्मदिवस बरहरवा प्रखंड अध्यक्ष संजीन कुमार गुप्ता के आवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के जनकल्याणकारी कार्यों और दूरदर्शी नीतियों के कारण आज देश का मान-सम्मान वैश्विक स्तर पर बढ़ा है।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और मिठाई बाँटकर उत्सव का आनंद साझा किया। सभी ने मोदी जी की नीतियों और उपलब्धियों पर चर्चा की तथा देशहित में उनके मार्गदर्शन में काम करने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुभव भगत, राजाराम रजक, युवा मोर्चा से अमित भारती, अल्पसंख्यक मोर्चा से मोहम्मद एजाज, स्मार्ट, नवाज, रफीक, फरीक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
