राजमहल विधानसभा स्तरीय सम्मेलन की रूपरेखा तय, भाजपा जिलाध्यक्ष उज्जल मंडल ने किया नेतृत्व
गोपाल शर्मा
झारखंड/ साहिबगंज।
आगामी 1 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाले “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत होने वाले राजमहल विधानसभा स्तरीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर आज राजमहल निरीक्षण भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी साहिबगंज जिलाध्यक्ष उज्जल मंडल ने की। इस अवसर पर सम्मेलन की तैयारियों, कार्यक्रम के आयोजन स्थल, मंच संचालन, आमंत्रित अतिथियों के स्वागत, प्रचार-प्रसार एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष उज्जल मंडल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान चलाएं ताकि अधिक से अधिक लोग इस संकल्प अभियान से जुड़ सकें।

बैठक में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में पूर्व जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष राजेश मंडल, राजमहल नगर अध्यक्ष अजय चौधरी, तीनपाहाड़ मंडल अध्यक्ष सागर मंडल, उधवा मंडल अध्यक्ष प्रताप राय, जिला कोषाध्यक्ष किशोर जैन सहित सूरज चौधरी, स्वाधीन मंडल, वरुण मंडल, सुखदेव मंडल, धर्मराज मंडल, निमाई मंडल, विक्रम सरकार, संजय प्रमाणिक, उमाकांत मंडल, सुनील प्रमाणिक, श्रवण मंडल, विंदेश्वरी यादव, रवि रत्न प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज ठाकुर, कैलाश पासवान, पवन गोस्वामी, अरविंद मिश्रा एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

