राजधानी राॅंची के धुर्वा इलाके में एक युवक ने आत्महत्या कर ली
मामला स्मार्ट सिटी का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद किया गया है। मृतक युवक की पहचान जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र निवासी अमन यादव के रूप में हुई है। वह आर्मी जवान था और दिल्ली में उसकी पोस्टेड थी। धुर्वा थाना प्रभारी विमल किंडो ने बताया कि अमन यादव ने किस वजह से आत्महत्या की है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही सही कारण का पता चल पाएगा।