Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Gopal Sharma
सदर एसडीपीओ डी.एन. आजाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।ग्राम बेलपहाड़ी में खदान संचालन को लेकर हुए विवाद और फायरिंग की घटना के मामले में पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को ग्राम बेलपहाड़ी स्थित अजहर इस्लाम के खदान संचालन को लेकर वादी मनोहर यादव पिता – हिरेण यादव, निवासी धोवाडांगाल, थाना हिरणपुर, जिला पाकुड़ एवं अन्य स्थानीय ग्रामीणों के साथ कुछ लोगों द्वारा विवाद किया गया। विवाद के दौरान लाठी, डंडा एवं पिस्तौल से लैस व्यक्तियों ने गाली-गलौज करते हुए जान मारने की…
गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।जिले में फर्जी आधार कार्ड निर्माण पर प्रभावी रोकथाम एवं आधार नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिले के सभी वीएलई (Village Level Entrepreneur) कर्मियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में फर्जी या गलत जानकारी के आधार पर आधार कार्ड का निर्माण नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि “आधार पंजीकरण एक संवेदनशील कार्य है, अतः प्रत्येक आवेदन की बायोमेट्रिक सत्यापन एवं दस्तावेजों की सघन जांच अनिवार्य रूप से की जाए।” उपायुक्त…
गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्पाद अधीक्षक, पाकुड़ ने विभागीय कार्यों, राजस्व वसूली की अद्यतन प्रगति, जिले में संचालित शराब दुकानों की स्थिति तथा नियंत्रण उपायों की विस्तृत जानकारी उपायुक्त को दी। बैठक के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि —– जिले की किसी भी शराब दुकान में एमआरपी (Maximum Retail Price) से अधिक मूल्य पर शराब की बिक्री कदापि नहीं होनी चाहिए।– इसके लिए नियमित निरीक्षण अभियान चलाया जाए तथा उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।…
उपायुक्त मनीष कुमार ने पीसीपीएनडीटी अधिनियम के पालन को लेकर दिए सख्त निर्देश गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी (Pre-Conception and Pre-Natal Diagnostic Techniques) अधिनियम के अंतर्गत जिला निरीक्षण एवं निगरानी समिति (डीआईएमसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों की कार्यप्रणाली, पंजीकरण, जांच और अनुपालन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले में संचालित 9 अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों की समग्र जांच कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जांच टीम द्वारा सभी क्लीनिकों का निरीक्षण पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत…
गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।नशीली दवाओं के खिलाफ जिला प्रशासन अब सख्त रुख अपनाने के मूड में है। इसी कड़ी में शनिवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी सहित संबंधित सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिले में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दर्ज मामलों की स्थिति, नशीले पदार्थों की अवैध खेती, तस्करी एवं बिक्री पर की गई अब तक की कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि नशे के खिलाफ प्रशासनिक सतर्कता और…
गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।जिलान्तर्गत बाल विवाह जैसी कुप्रथा के उन्मूलन के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी नवंबर माह से प्रारंभ होने वाले 100 दिवसीय बाल विवाह उन्मूलन अभियान की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त ने बताया कि जनलोक कल्याण परिषद्, पाकुड़ द्वारा नवंबर 2025 से बाल विवाह उन्मूलन को लेकर विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में बाल विवाह जैसी कुप्रथा के विरुद्ध व्यापक…
गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आज जिला कारा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जेल सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों-बंदियों की मूलभूत सुविधाएं, स्वास्थ्य सेवाएं, मुलाकाती व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था हर स्थिति में सुदृढ़ एवं चौकस रखी जाए। उन्होंने कहा कि कारा के भीतर किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित वस्तु का प्रवेश पूर्णतः वर्जित है, और यदि किसी बंदी के पास मोबाइल फोन या अन्य निषिद्ध वस्तु पाई जाती…
विद्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति, स्वच्छ रसोईघर एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने पर दिया गया बल गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों के शिक्षा पदाधिकारियों, बीईईओ, प्रखंड समन्वयक, एमडीएम प्रभारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में उपायुक्त ने मध्याह्न भोजन (Mid-Day Meal) योजना की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने विद्यालयों में प्रत्येक माह खाद्यान्न की समय पर उपलब्धता, रसोई घरों की स्थिति एवं विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष बल…
गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।जिला स्थापना समिति की बैठक आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिले की स्थापना शाखा से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इसी क्रम में वर्षों से प्रतीक्षित लिपिकों की पदोन्नति प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए कुल 22 लिपिकों को प्रधान लिपिक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। यह निर्णय 31 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद लिया गया, जिससे जिले के समस्त सरकारी कर्मियों में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई। बैठक के पश्चात प्रोन्नत सभी लिपिकों ने उपायुक्त मनीष कुमार से भेंट कर इस…
गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियानों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी, जिला खनन पदाधिकारी, परिवहन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारियों सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। राजस्व वृद्धि पर चर्चा, पत्थर डिस्पैच में कमी पर चिंता व्यक्त बैठक के दौरान जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि कोयला खनन से प्राप्त राजस्व में वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि…
