Author: Gopal Sharma

News reporter for Current Khabar

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।लोक आस्था, अनुशासन और पवित्रता के प्रतीक छठ महापर्व के अवसर पर सोमवार की शाम राजमहल लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विजय कुमार हांसदा एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव तनवीर आलम ने बरहरवा नगर के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। छठ घाटों पर पहुँचकर दोनों नेताओं ने घाटों की सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने घाटों पर उपस्थित श्रद्धालुओं से संवाद भी किया और उनकी सुविधाओं का विशेष ख्याल रखने का आश्वासन दिया।…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सोमवार की संध्या अर्घ्य के समय राजमहल विधायक एम.टी. राजा ने राजमहल नगर क्षेत्र के उत्तर वाहिनी गंगा तट स्थित विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रोशनी एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। विधायक ने घाटों पर उपस्थित अधिकारियों एवं नगर परिषद कर्मियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था, जलस्तर नियंत्रण, बिजली व्यवस्था, और स्वच्छता पर ध्यान देने को कहा। इस अवसर पर विधायक…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।पतना प्रखंड के बड़ा दिघी स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी 31 अक्टूबर 2025 को आयोजित होने वाले “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत प्रस्तावित विधानसभा सम्मेलन की तैयारी की रणनीति को अंतिम रूप देना था। बैठक में उपस्थित नेताओं एवं पदाधिकारियों ने सम्मेलन को ऐतिहासिक, भव्य और अत्यंत व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने का संकल्प दोहराया। जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए बूथ स्तर तक सशक्त तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि— “आत्मनिर्भर भारत का संकल्प,…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।आत्मा सभागार, जिला संयुक्त कृषि भवन में उपायुक्त मनीष कुमार ने कृषि एवं आत्मा योजनाओं के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त उत्कृष्ट किसानों तथा बीज एवं कृषि उपकरण के लाभुकों से संवाद स्थापित किया। इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों द्वारा प्राप्त तकनीकी ज्ञान के व्यावहारिक उपयोग, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कृषि क्षेत्र में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करना था। बैठक में उपायुक्त ने जलछाजन, समेकित कृषि प्रणाली, मृदा प्रबंधन, एवं मिलेट की उन्नत खेती जैसे विषयों पर मिले प्रशिक्षण की उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि— “किसान प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और प्राप्त ज्ञान को खेतों…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।उपायुक्त मनीष कुमार ने जिला पशुपालन कार्यालय, पाकुड़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ–सफाई, रिकॉर्ड रख-रखाव, कर्मचारियों की उपस्थिति एवं जनसुविधाओं से संबंधित व्यवस्था का विस्तार से जायजा लिया। उपायुक्त ने परिसर में स्वच्छता की स्थिति पर असंतोष जाहिर करते हुए कहा कि “सरकारी कार्यालय जनता की आवाजाही का केंद्र होते हैं, इसलिए उनका वातावरण स्वच्छ, सुव्यवस्थित और जनसुलभ होना अनिवार्य है।” उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को प्रतिदिन सफाई, साफ परिसर की मॉनिटरिंग तथा बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। पारदर्शिता और त्वरित सेवा पर जोर निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।रिंची अस्पताल में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा संस्थागत प्रसव की संख्या में वृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल में उपलब्ध वर्तमान संसाधनों, सेवाओं, प्रसव सुविधाओं एवं सुधार की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में अस्पताल में प्रतिमाह औसतन 50 प्रसव किए जा रहे हैं। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देते हुए इस संख्या को बढ़ाकर 150 प्रसव प्रतिमाह तक पहुँचाया जाए। इसके लिए लिट्टीपाड़ा सीएचसी से 100 तथा…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में को प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निष्पादन एवं प्रगति की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय छात्रवृत्ति स्वीकृति एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मनीष कुमार ने की। बैठक में जिले के विभिन्न स्कूलों से प्राप्त आवेदनों, सत्यापन की वर्तमान स्थिति तथा लंबित प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। अब तक की प्रगति समिति ने सर्वसम्मति से DNO द्वारा सत्यापित 22,407 आवेदनों को छात्रवृत्ति भुगतान…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा ने रविवार को राजमहल प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घाटों पर आने वाले छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समय पर सुनिश्चित की जाएं। सुरक्षा और साफ-सफाई पर विशेष जोर सांसद ने घाटों की बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों की तैनाती, चिकित्सा सहायता, पेयजल सुविधा तथा घाट तक पहुंचने वाले रास्तों की साफ-सफाई को प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने कहा— “छठ महापर्व आस्था…

Read More

19 पंचायत सचिवों की सेवा संपुष्टि, 8 को MACP लाभ प्रदान गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में पंचायत सचिवों की सेवा संपुष्टि एवं MACP (Modified Assured Career Progression) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत राज कार्यालय के अंतर्गत कार्यरत 19 पंचायत सचिवों की सेवा संपुष्टि की स्वीकृति प्रदान की गई, साथ ही 8 पंचायत सचिवों को MACP का लाभ देने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान सेवा अभिलेखों, गोपनीय चरित्र प्रमाण-पत्र (सीसीआर), लंबित प्रकरणों तथा सेवा लाभों के निष्पादन की अद्यतन समीक्षा की गई। “ग्रामीण प्रशासन की रीढ़ हैं पंचायत…

Read More

उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक, जरूरतमंदों को मिलेगी स्वास्थ्य सहायता राशि गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़ Iसमाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई तथा पात्र लाभुकों को सहायता राशि स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान समिति ने कुल 25 लाभुकों के आवेदन को मंजूरी दी, जिनमें अनुसूचित जनजाति के 8, अनुसूचित जाति के 1 तथा पिछड़ा वर्ग के 16 लाभुक शामिल हैं। ये सभी लाभुक विभिन्न गंभीर बीमारियों से पीड़ित…

Read More