Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Gopal Sharma
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।आस्था, श्रद्धा और लोक परंपरा के महापर्वछठ पूजा के अवसर पर मंगलवार की संध्या राजमहल के सूर्यदेव घाट में भव्य आतिशबाजी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजमहल विधायक आदरणीय मो. ताजउद्दीन उर्फ एम. टी. राजा जी ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं और व्रतियों को छठ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विधायक एम. टी. राजा ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, स्वच्छता, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे पर्व के दौरान स्वच्छता और सामूहिक सौहार्द की…
गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव तनवीर आलम आज पाकुड़ कांग्रेस कार्यालय पहुँचे, जहाँ उनकी उपस्थिति में पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सरकार ने की। बैठक में मुख्य रूप से “वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान” की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने बताया कि जिन पंचायत समितियों द्वारा अभी तक हस्ताक्षर अभियान के तहत हस्ताक्षरित प्रतिलिपियाँ जमा नहीं की गई हैं, उन्हें शीघ्र ही जिला कांग्रेस कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है, ताकि अभियान को राज्य स्तर पर सफलतापूर्वक…
राजमहल विधानसभा स्तरीय सम्मेलन की रूपरेखा तय, भाजपा जिलाध्यक्ष उज्जल मंडल ने किया नेतृत्व गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।आगामी 1 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाले “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत होने वाले राजमहल विधानसभा स्तरीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर आज राजमहल निरीक्षण भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी साहिबगंज जिलाध्यक्ष उज्जल मंडल ने की। इस अवसर पर सम्मेलन की तैयारियों, कार्यक्रम के आयोजन स्थल, मंच संचालन, आमंत्रित अतिथियों के स्वागत, प्रचार-प्रसार एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष उज्जल मंडल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।चाईबासा में महिला, बच्चों एवं आदिवासी समुदाय के लोगों पर पुलिस द्वारा किए गए कथित लाठीचार्ज और आंसू गैस के प्रयोग के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में सोमवार को राजमहल के मलका बाबा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल के नेतृत्व में हेमंत सरकार का पुतला दहन किया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि चाईबासा की घटना राज्य सरकार के तानाशाही रवैये और प्रशासनिक असंवेदनशीलता को दर्शाती है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “हेमंत सरकार हाय-हाय”, “जनविरोधी सरकार मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाकर विरोध जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।छठ महापर्व के संध्या अर्घ संपन्न होने के बाद नगर परिषद, साहिबगंज की ओर से शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। श्रद्धालुओं द्वारा अर्घ अर्पण के बाद घाटों पर फैले पूजन सामग्री और अन्य कचरे की सफाई तत्काल की गई, जिससे घाटों की स्वच्छता और सौंदर्य बनाए रखा जा सके। नगर परिषद प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह के निर्देश पर देर शाम तक सफाई कर्मियों की टीम घाटों पर सक्रिय रही। सफाई कर्मियों ने न केवल गंगा घाटों की बल्कि आसपास के गलियों और पहुंच मार्गों की भी पूरी तरह सफाई की, ताकि प्रातःकालीन…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।आस्था, संयम और पवित्रता के प्रतीक छठ महापर्व की गूंज इस बार साहिबगंज मंडलकारा के अंदर भी सुनाई दी। जेल की चारदीवारी के भीतर दो पुरुष बंदियों ने श्रद्धा और विश्वास के साथ छठ व्रत का पालन करते हुए सूर्य उपासना की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। छठ पर्व के अवसर पर जेल प्रशासन की ओर से व्रती बंदियों को पूजन और अर्घ्यदान हेतु आवश्यक सभी सामग्रियाँ — फल, प्रसाद, दीप, वस्त्र, बाँस की सूप, टोकरी आदि — उपलब्ध कराई गईं। अर्घ्यदान के लिए विशेष व्यवस्था जेल परिसर में ही की गई, ताकि व्रती बंदी पारंपरिक विधि-विधान…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।लोक आस्था, अनुशासन और पवित्रता के प्रतीक छठ महापर्व के अवसर पर सोमवार की शाम राजमहल लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विजय कुमार हांसदा एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव तनवीर आलम ने बरहरवा नगर के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। छठ घाटों पर पहुँचकर दोनों नेताओं ने घाटों की सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने घाटों पर उपस्थित श्रद्धालुओं से संवाद भी किया और उनकी सुविधाओं का विशेष ख्याल रखने का आश्वासन दिया।…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सोमवार की संध्या अर्घ्य के समय राजमहल विधायक एम.टी. राजा ने राजमहल नगर क्षेत्र के उत्तर वाहिनी गंगा तट स्थित विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रोशनी एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। विधायक ने घाटों पर उपस्थित अधिकारियों एवं नगर परिषद कर्मियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था, जलस्तर नियंत्रण, बिजली व्यवस्था, और स्वच्छता पर ध्यान देने को कहा। इस अवसर पर विधायक…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।पतना प्रखंड के बड़ा दिघी स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी 31 अक्टूबर 2025 को आयोजित होने वाले “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत प्रस्तावित विधानसभा सम्मेलन की तैयारी की रणनीति को अंतिम रूप देना था। बैठक में उपस्थित नेताओं एवं पदाधिकारियों ने सम्मेलन को ऐतिहासिक, भव्य और अत्यंत व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने का संकल्प दोहराया। जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए बूथ स्तर तक सशक्त तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि— “आत्मनिर्भर भारत का संकल्प,…
गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।आत्मा सभागार, जिला संयुक्त कृषि भवन में उपायुक्त मनीष कुमार ने कृषि एवं आत्मा योजनाओं के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त उत्कृष्ट किसानों तथा बीज एवं कृषि उपकरण के लाभुकों से संवाद स्थापित किया। इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों द्वारा प्राप्त तकनीकी ज्ञान के व्यावहारिक उपयोग, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कृषि क्षेत्र में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करना था। बैठक में उपायुक्त ने जलछाजन, समेकित कृषि प्रणाली, मृदा प्रबंधन, एवं मिलेट की उन्नत खेती जैसे विषयों पर मिले प्रशिक्षण की उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि— “किसान प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और प्राप्त ज्ञान को खेतों…