Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Gopal Sharma
छठ पर्व को लेकर तैयारी तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा को दी जा रही प्राथमिकता गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।नगर परिषद साहिबगंज द्वारा आगामी दीपावली और छठ महापर्व के मद्देनज़र स्वच्छता और जनसुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आज व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मुनिलाल श्मशान घाट, संत जेवियर्स स्कूल के पीछे स्थित घाट, तथा मदन मोहन मालवीय घाट की सफाई की गई। घाटों पर जमा कचरा, गाद और अवांछित वस्तुओं को हटाकर स्वच्छता सुनिश्चित की गई ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। नगर परिषद के इस विशेष अभियान के साथ ही मुक्तेश्वर गंगा घाट पर…
गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देशानुसार खनन विभाग की टीम ने गुरुवार को पाकुड़िया अंचल क्षेत्र में स्थित विभिन्न खनन चेकपोस्टों का औचक निरीक्षण किया।खनन निरीक्षक श्री सुबोध सिंह एवं श्री नवीन कुजूर के नेतृत्व में गणपुरा, बेनाकुड़ा, पाकुड़िया थाना परिसर स्थित चेकपोस्ट तथा राधानगर चेकपोस्ट का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने वाहनों की आवाजाही, चालान की वैधता, परिवहन अनुमति पत्र, रॉयल्टी स्लिप सहित सभी संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की। साथ ही मौके पर उपस्थित कर्मियों को यह निर्देश दिया गया कि किसी भी वाहन को बिना वैध दस्तावेज के परिवहन की अनुमति न…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।आगामी धनतेरस एवं दीपावली पर्व के मद्देनज़र ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, साहिबगंज के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक साहिबगंज से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने किया। बैठक के दौरान प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक को एक मांग पत्र सौंपते हुए दीपावली के दौरान शहर में बढ़ने वाली भीड़, यातायात जाम, व्यापारियों की सुरक्षा एवं ग्राहकों की सुविधा से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। व्यापारियों ने बताया कि धनतेरस और दीपावली के दौरान बाजारों में भारी भीड़ रहती है, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।आगामी छठ महापर्व को लेकर पूरे जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में बरहरवा प्रखण्ड के सतगाछी पंचायत अंतर्गत श्रीरामपुर ग्राम स्थित जिलाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान के निजी आवासीय कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रखण्ड महासचिव निताय सरकार की उपस्थिति में न्यू स्टार क्लब, मुंसी पोखर के सदस्यों ने नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष को पुनः जिला अध्यक्ष बनने पर गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया तथा उन्हें छठ महापर्व में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। आमंत्रण स्वीकार करते हुए जिलाध्यक्ष बरकत खान ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा और समर्पण का…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।आगामी दीपावली और महापर्व छठ पूजा को लेकर साहिबगंज नगर परिषद द्वारा तैयारी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में नगर परिषद की ओर से गंगा किनारे स्थित प्रमुख घाटों — शकुन्तला सहाय घाट, मुक्तेश्वर घाट और मदन मालवीय मोहन घाट — की व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया। नगर परिषद की सफाई टीमों ने घाटों से कचरा, गाद एवं जलकुंभी हटाने का कार्य किया। साथ ही पूजा-अर्चना हेतु बनाए जाने वाले स्थानों को समतल कर व्यवस्थित किया गया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। नगर परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि दीपावली एवं छठ…
राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के तहत पाकुड़ जिले के विभिन्न प्रखंडों में हुआ आयोजन गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।आठवां राष्ट्रीय पोषण माह 2025 “सही पोषण – देश रोशन” के तहत जिले में जनस्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिला आयुष समिति, पाकुड़ की ओर से जांच शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 192 लाभुकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ और परामर्श प्रदान किया गया। यह जांच शिविर लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कुटलू एवं गोंडा, महेशपुर प्रखंड के ग्वालपाड़ा तथा पाकुड़ प्रखंड के मंगलापाड़ा में आयोजित किए गए। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया…
बच्चों में आत्मविश्वास, सृजनात्मकता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखी गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के अवसर पर जिलेभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में आज “सही पोषण – देश रोशन” का संदेश उत्साहपूर्वक दिया गया। जिला प्रशासन एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों, अभिभावकों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं, सखी-सहिया तथा ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती एवं धात्री माताओं, किशोरियों और बच्चों के बीच संतुलित आहार एवं पोषण के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाना था। बच्चों ने सीखा – “संतुलित आहार से स्वस्थ शरीर” सुबह बच्चों का स्वागत प्रार्थना और व्यायाम…
गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।जिले के उपायुक्त मनीष कुमार ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवास योजनाओं और मनरेगा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम अधिकारी तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), अबुआ आवास योजना एवं अंबेडकर आवास योजना के तहत लंबित आवासों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि लाभुकों को समय पर आवास उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास…
राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव बोले — “विकसित भारत का सपना आत्मनिर्भर भारत से ही साकार होगा” गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।राजमहल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उधवा प्रखंड स्थित श्रीधर पंचायत भवन में आज राधानगर मंडल भारतीय जनता पार्टी की ओर से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया गया है, उसे पूरा करने का…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।कृषक उपकार लाइवलीहुड अफ्लिमेंट फाउंडेशन के तहत संचालित एग्री क्लीनिक सेंटर, राजमहल की ओर से सोमवार को किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन कृषि समन्वयक निकेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई किसान जैसे — गोपाल घोष, ममता रॉय, गीता रॉय, मुबारक हुसैन समेत अनेक कृषक उपस्थित रहे। किसानों को उनके खेतों की मिट्टी की जांच रिपोर्ट के आधार पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किया गया, जिससे वे अपनी भूमि की उर्वरता और पोषक तत्वों की स्थिति के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त…
