Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Gopal Sharma
आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जनजातीय समाज को सशक्त बनाने की पहल गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़ ।पाकुड़ जिला अंतर्गत आंकाक्षी प्रखंड लिट्टीपाड़ा के कुंजबोना एवं सोनाधनी पंचायत क्षेत्र के ग्राम डांगापाड़ा और मुकरी में रविवार को “आदि सेवा केन्द्र” का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) श्री संजय कुमार एवं पंचायत मुखिया श्रीमती सबीना मालतो ने संयुक्त रूप से किया। इन सेवा केन्द्रों की स्थापना “आदि कर्मयोगी अभियान” के तहत की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदाय को सरकारी योजनाओं से जोड़ना, उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना और विकास की मुख्यधारा से हर ग्रामीण को जोड़ना…
सभी विभाग अक्टूबर माह से परिणामोन्मुखी कार्यों पर करें फोकस : उपायुक्त गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़ ।रविवार को उपायुक्त मनीष कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग समिति की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने विद्यालयों में मध्याह्न भोजन वितरण व्यवस्था, खाद्यान्न की नियमित उपलब्धता तथा छात्रों की उपस्थिति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराना संबंधित पदाधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मिड-डे-मील की समय पर उपलब्धता, पोषक तत्वों एवं प्रोटीनयुक्त भोजन पर विशेष ध्यान देने का आदेश…
गरीबों के पक्के घर का सपना साकार, लाभुकों को मिला सम्मान गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़ ।अबुआ दिवस के अवसर पर पाकुड़ जिले में रविवार को 500 लाभुकों का बहुप्रतीक्षित सपना साकार हुआ। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना के अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रखंडों में लाभुकों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए। उपायुक्त श्री मनीष कुमार एवं उप विकास आयुक्त श्री महेश कुमार संथालिया ने शहरकोल पंचायत के गोकुलपुर गाँव तथा हिरणपुर प्रखंड के सुंदरपुर पंचायत में फीता काटकर और नारियल फोड़कर गृह प्रवेश कराया। इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी श्री त्रिभुवन कुमार सिंह, शहरकोल पंचायत के मुखिया श्री…
गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़ ।दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रविवार को उपायुक्त श्री मनीष कुमार एवं उप विकास आयुक्त ने संयुक्त रूप से हिरणपुर प्रखंड के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधि-व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, यातायात नियंत्रण और पंडालों में सुरक्षा मानकों की वस्तुस्थिति का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से मुलाकात कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा का पर्व शांति और सौहार्द के साथ सम्पन्न हो, इसके लिए हर समिति को प्रशासनिक निर्देशों का पालन करना…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, जिला इकाई साहेबगंज की ओर से रविवार को विवेकानंद क्रीड़ांगन में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य एजेंडा शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता का विरोध था। संघ ने इसे शिक्षकों के अधिकारों पर कुठाराघात करार देते हुए सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करने का सर्वसम्मत निर्णय लिया। “शिक्षकों के सम्मान से समझौता नहीं” बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने साफ कहा कि कार्यरत शिक्षकों पर TET थोपना अन्यायपूर्ण है और इससे उनका सम्मान व अधिकार प्रभावित होता है। संघ ने केंद्र सरकार से मांग की…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित लोक अदालत कक्ष में जिला स्तरीय मोटर दुर्घटना दावा ट्रिब्यूनल विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष श्री अखिल कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी थाना प्रभारी, अनुसंधानकर्ता, चिकित्सक, परिवहन विभाग के अधिकारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए। पीड़ित परिवार को समय पर मुआवजा दिलाना पुलिस की जिम्मेदारी – न्यायालय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कुटुंब न्यायालय के प्रधान…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आज सकरूगढ़ स्थित चैती दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं के साथ पूर्व विधायक अनंत ओझा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। समाजसेवी को किया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान समाज में सांपों को पकड़कर सुरक्षित करने और उन्हें वन विभाग को सौंपने के कार्य हेतु चर्चित समाजसेवी जितेंद्र हजारी को पूर्व विधायक अनंत ओझा द्वारा अंग वस्त्र, मोमेंटो और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। सांसद खेल महोत्सव के तहत साइकलिंग प्रतियोगिता जयंती अवसर पर…
राज शिक्षण संस्थान, सकरोगढ़ में युवाओं ने किया माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन माय भारत (मेरा युवा भारत), साहिबगंज के तत्वावधान में गुरुवार को राज शिक्षण संस्थान, सकरोगढ़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बड़े ही श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता सरवन कुमार रमन, संस्थान के निदेशक रविकांत तांती, भगत सिंह युवा क्लब के अध्यक्ष पंकज कुमार, माय भारत के सक्रिय सदस्य कौसर एवं बबली कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण एवं…
आत्मनिर्भर भारत एवं जीएसटी पर कार्यशाला, नेताओं ने रखे विचार गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।बरहरवा आर.बी. प्लेस में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल ने की। इस मौके पर आत्मनिर्भर भारत एवं जीएसटी विषय पर भी एक जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल ने स्वागत भाषण के साथ किया। उन्होंने उपस्थित अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन हमें अंत्योदय की भावना और समाज के अंतिम व्यक्ति…
बरकत खान बोले – “लोकतंत्र की नींव हर वोट की ताक़त पर टिकी होती है” गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।साहिबगंज जिला अंतर्गत बरहरवा प्रखण्ड के रामनगर पंचायत में गुरुवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान के नेतृत्व में “वोट चोरी रोकने” को लेकर एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूची में हो रहे कथित हेरफेर, फर्जी प्रविष्टियों तथा वास्तविक मतदाताओं को सूची से बाहर करने जैसी प्रवृत्तियों के खिलाफ जन-जागरूकता पैदा करना और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करना था। अभियान के दौरान जिला…
