Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Gopal Sharma
प्रखंड अध्यक्ष व महासचिव ने किया सम्मानित, उत्तम स्वास्थ्य और राजनीतिक उज्ज्वल भविष्य की कामना गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बरकत खान को राजमहल प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से मां भगवती की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया। यह अवसर जिला अध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की मंगलकामना के लिए आयोजित किया गया था। सम्मान कार्यक्रम बरकत खान के निजी आवास पर संपन्न हुआ, जहां राजमहल प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद ठाकुर एवं प्रखंड महासचिव मोहम्मद सिफरान अख्तर ने संयुक्त रूप से चुनरी ओढ़ाकर उन्हें आदर-सम्मान अर्पित किया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेस…
पर्यटन सर्किट बनाकर साहिबगंज को विकसित करने की जरूरत – राजमहल विधायक गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।झारखंड के साहिबगंज जिले ने इस वर्ष पहली बार पूर्वोत्तर भारत के प्रमुख पर्यटन आयोजन कंचनजंघा टूरिस्ट फेस्टिवल में अपनी भागीदारी दर्ज की। सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में आयोजित इस महोत्सव में झारखंड की ओर से पहल राजमहल विधायक मो. ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा द्वारा की गई। “राजमहल और साहिबगंज जिला झारखंड का ऐसा इलाका है जो पश्चिम बंगाल की सीमा से सटा है और नॉर्थ ईस्ट को जोड़ने का कार्य करता है। यहां की पहाड़ियां, गंगा की अविरल धारा और समृद्ध ऐतिहासिक धरोहर विदेशी व देशी…
विद्यार्थियों को आग से बचाव एवं सुरक्षा उपायों की मिली व्यवहारिक जानकारी गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।सेंट जेवियर्स स्कूल, कोटालपोखर में बुधवार को अग्निशमन विभाग राजमहल की ओर से एक विशेष अग्निशमन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अग्निशमन अधिकारी श्री एस. के. चौहान, अग्निशामक श्री अविनाश कुमार सिंह तथा विद्यालय के प्राचार्य फादर डॉ. स्टीफन राज विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में किए जाने वाले बचाव उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि आग लगने की घटना में घबराना नहीं चाहिए, बल्कि सावधानीपूर्वक सही तकनीक अपनाकर…
गंगा विहार पार्क सहित नगर के विभिन्न स्थानों पर चला स्वच्छता अभियान, शपथ के साथ हुआ शुभारंभ गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।देशभर में चल रहे “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” अभियान के तहत जिले में आज स्वैच्छिक श्रमदान का भव्य आयोजन किया गया। गंगा विहार पार्क सहित नगर क्षेत्र के कई स्थलों पर सामूहिक रूप से सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जिला गंगा समिति, नगर परिषद् के कर्मी, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, जिला प्रशासन के अधिकारी, विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ, जल सहिया एवं स्वयंसेवक सक्रिय रूप से शामिल हुए और स्वच्छता गतिविधियों में भाग लिया।…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।आगामी दुर्गापूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित माहौल में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज अपराह्न 4 बजे प्रशासक की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर प्रबंधक, सभी कनिष्ठ अभियंता, सफाई प्रभारी, सेनेटरी सुपरवाइजर, वार्ड जमादार, बिजली प्रभारी, जलापूर्ति प्रभारी, सभी राजस्व निरीक्षक एवं तहसीलदार उपस्थित रहे। बिजली व्यवस्था पर सख्त निर्देश बैठक के दौरान प्रशासक ने बिजली प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि शहर के विभिन्न हिस्सों में जो भी लाइटें बंद पड़ी हुई हैं, उन्हें तुरंत दुरुस्त कर चालू करना सुनिश्चित करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।मॉडल कॉलेज राजमहल परीक्षा केंद्र पर झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, रांची द्वारा संचालित द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा 2025 का चतुर्थ पेपर (कॉमन पेपर BSC-201) आज सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित हुआ। परीक्षा में सिविल, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखाओं के विद्यार्थी शामिल हुए। केंद्र से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस पेपर के लिए कुल 238 परीक्षार्थी नामांकित थे, जिनमें से 233 उपस्थित रहे, जबकि 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा के दौरान संपूर्ण व्यवस्था सुव्यवस्थित एवं अनुशासित रही। किसी भी प्रकार की कदाचार की घटना दर्ज नहीं हुई। विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त परीक्षा प्रेक्षक डॉ. मयूख राय ने…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजसमाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में शनिवार को भू-अर्जन विभागान्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री हेमंत सती ने की। बैठक में उपायुक्त ने पिछले माह की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में की गई प्रगति पर गहन चर्चा की और विभागीय पदाधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यह स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा योजनाओं की प्रगति में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने विशेष…
कृषि व पर्यावरणीय जागरूकता से जुड़ा अनोखा प्रयास गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।मंडरो प्रखंड के पी.एम. श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मिर्जाचौकी में शुक्रवार को स्कूल सॉइल हेल्थ प्रोग्राम के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों को मिट्टी स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण तत्वों की पहचान और कृषि से संबंधित व्यावहारिक जानकारियाँ उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री रजनीकांत द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत कर किया। इसके बाद आत्मा साहिबगंज के School Soil Health Program Coordinator कंचन कुमार सुमन ने बच्चों व शिक्षकों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, बैच निर्माण, शिक्षक को ग्रुप…
लोकायुक्त व मानवाधिकार आयोग से संबंधित मामलों की समीक्षा, उपायुक्त ने दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को जिला सामान्य शाखा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री हेमंत सती ने की। बैठक में मुख्य रूप से लोकायुक्त तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से प्राप्त मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई। सामान्य शाखा प्रभारी सुनीता किस्कू ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि— लोकायुक्त से संबंधित कुल 55 मामले जिला प्रशासन को प्राप्त हुए थे, जिनमें से 54 मामलों का सफल निष्पादन किया जा चुका है,…
शिक्षा व्यवस्था को और अधिक परिणाममुखी बनाने पर जोर गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में गुरुवार को जिला शिक्षा स्थापना समिति (प्राथमिक एवं माध्यमिक) तथा जिला कार्यकारिणी शिक्षा समिति की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री हेमंत सती ने की। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री दुर्गानंद झा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री कुमार हर्ष, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी श्री उमेश कुमार सहित शिक्षा विभाग से जुड़े अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में उपायुक्त ने जिले में संचालित प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों की शैक्षिक स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा…
