Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Gopal Sharma
छात्राओं ने मोबाइल ऐप से सीखा मिट्टी नमूना संग्रहण का व्यावहारिक तरीका गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजप्रखंड बरहेट एवं पतना में School Soil Health Programme अंतर्गत पीएम श्री सीनियर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के सहयोग से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों में मिट्टी की सेहत के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा वैज्ञानिक खेती की दिशा में उन्हें सक्षम बनाना था। कार्यक्रम के दौरान उप परियोजना निदेशक (आत्मा) साहिबगंज मंटू कुमार ने मिट्टी में पाए जाने वाले आवश्यक पोषक तत्वों जैसे—ऑक्सीजन, कार्बन, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश, कैल्शियम, मैग्नीशियम, गंधक—तथा सूक्ष्म पोषक तत्वों जैसे—लोहा,…
17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान, 25 सितम्बर को होगा राष्ट्रव्यापी श्रमदान गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजसमाहरणालय सभागार में सोमवार को उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025” का औपचारिक शुभारंभ किया गया। बैठक में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान की रूपरेखा एवं तिथिवार गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस वर्ष अभियान का थीम “स्वच्छोत्सव” निर्धारित किया गया है। अभियान के अंतर्गत गाँव से लेकर नगर स्तर तक स्वच्छता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि 25 सितम्बर को “राष्ट्रव्यापी स्वच्छता…
डीसी के निर्देश पर डीडीसी और अभियंता का औचक निरीक्षण, घटिया सामग्री मिलने पर कार्य पर रोक गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजबोरियो प्रखंड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में लगभग 46 करोड़ रुपये की लागत से स्टाफ क्वार्टर, छात्रावास (लड़के एवं लड़कियां) तथा प्राचार्य आवास का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बुधवार को उपायुक्त साहिबगंज के निर्देश पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सतीश चंद्रा एवं विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता रामाकांत ने इस स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रथम दृष्टया निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। प्रयुक्त ईंट एवं अन्य सामग्रियों की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई। इसके…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजदेश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी का 75वां जन्मदिवस बरहरवा प्रखंड अध्यक्ष संजीन कुमार गुप्ता के आवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के जनकल्याणकारी कार्यों और दूरदर्शी नीतियों के कारण आज देश का मान-सम्मान वैश्विक स्तर पर बढ़ा है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजनमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को समाहरणालय सभागार, साहिबगंज में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री हेमंत सती, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री प्रबल गर्ग सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, समुदाय प्रतिनिधियों, शैक्षणिक संस्थानों, नगर निकायों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गंगा की “अविरल धारा” एवं “निर्मल धारा” के संकल्प को साकार करना था। बैठक में सीवेज प्रबंधन, रिवरफ्रंट विकास, ठोस अपशिष्ट निपटान, जैव विविधता संरक्षण तथा गंगा…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजस्कूल स्वॉल हेल्थ प्रोग्राम के अंतर्गत आज पीएम श्री केजीबीवी स्कूल, बोरियो में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को मृदा स्वास्थ्य के महत्व और इसके संरक्षण से संबंधित वैज्ञानिक जानकारियाँ उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों, उप परियोजना निदेशक आत्मा, नोडल स्वॉल हेल्थ कार्ड, बीटीएम बोरियो सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ शामिल हुए। विशेषज्ञों ने अपने संबोधन में मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, संतुलित एवं वैज्ञानिक ढंग से उर्वरक उपयोग, जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे…
30 सितंबर 2025 तक चलेगा अभियान गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजझारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहेबगंज श्री अखिल कुमार के मार्गदर्शन में जिले में 90-दिवसीय विशेष मध्यस्थता (Mediation) प्रचार-प्रसार अभियान संचालित किया जा रहा है। यह विशेष अभियान आगामी 30 सितंबर, 2025 तक चलेगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य मध्यस्थता को विवाद निवारण का एक प्रभावी, त्वरित और सुलभ साधन के रूप में आम जनता तक पहुँचाना है। इसके तहत जिलेभर में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पताल, चौक-चौराहों सहित भीड़-भाड़ वाले…
फुटबॉल, एथलेटिक्स, कुश्ती, बैडमिंटन और कबड्डी में प्रतिभाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजखेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची के निर्देशानुसार जिले में संचालित आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस प्रशिक्षण केंद्रों एवं जेएसएसपीएस खेल प्रशिक्षण केंद्रों में रिक्त स्थानों की पूर्ति हेतु खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए 18 और 19 सितंबर को सिद्धो-कान्हू स्टेडियम, साहिबगंज में सुबह 10:00 बजे से खेल प्रतिभा खोज चयन प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल कार्यालय साहिबगंज की ओर से किया जाएगा। चयन के लिए निर्धारित आयु वर्ग और खेल आवासीय प्रशिक्षण केंद्र एवं जेएसएसपीएस प्रशिक्षण केंद्र : आयु सीमा…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजआगामी विश्वकर्मा पूजा एवं दुर्गा पूजा (दशहरा) के अवसर पर जिले में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आज समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री हेमंत सती ने की। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग सहित जिले के वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाज के प्रबुद्धजन एवं विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उपायुक्त ने दिए दिशा-निर्देश बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री सती ने कहा कि पूजा-पर्व सामाजिक एकजुटता और धार्मिक सौहार्द का प्रतीक…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजसमाहरणालय सभागार में सोमवार को जिला समन्वय समिति की मासिक समीक्षात्मक बैठक उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी हेमंत सती की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग सहित जिले के विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय में लंबित वादों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को समय पर प्रतिशपथ पत्र (काउंटर एफिडेविट) दायर करने का कड़ा निर्देश दिया। साथ ही कारा एवं न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था तथा जिला सुरक्षा समिति से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा कर…
