Author: Gopal Sharma

News reporter for Current Khabar

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजबुधवार की रात बरहेट प्रखंड के खैरवा गाँव में ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी का माहौल तब बन गया जब एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरहरवा के द्वारा बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस दल द्वारा की गई जांच में यह बात सामने आई कि खैरवा गाँव के ही रहने वाले आलम अंसारी पिता लियाकत अंसारी ने अपने ही गाँव के बदरुल हक पिता…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंजजिला परिसदन सभागार में आज पिछड़े वर्गों के लिए राज्य आयोग, रांची की ओर से एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री जानकी प्रसाद यादव ने की। बैठक में माननीय अध्यक्ष ने जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्गों के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुँचना चाहिए। बैठक में हुई विशेष चर्चाएँ…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहेबगंजझारखंड सरकार के पिछड़े वर्ग आयोग, रांची के माननीय अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव, सदस्य लक्ष्मण यादव एवं सदस्य नरेश वर्मा तीन दिवसीय दौरे पर साहिबगंज पहुंचे हैं। यह दौरा 10 से 12 सितम्बर, 2025 तक जारी रहेगा। आगमन पर परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री संजय कुमार दास ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आयोग के माननीय अध्यक्ष और सदस्यों का स्वागत किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जिले में पिछड़े वर्गों से जुड़े मामलों की समीक्षा करना, योजनाओं की प्रगति का आकलन करना तथा जातीय समुदायों की समस्याओं और आवश्यकताओं पर विमर्श करना है। कार्यक्रम के अनुसार, 10 सितम्बर को आयोग…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहेबगंजश्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड, राँची के तत्वावधान में तथा जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेन्टर, साहेबगंज द्वारा सिद्धो-कान्हू सभागार में एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में कुल 12 नामी-गिरामी नियोजक शामिल हुए, जिनमें से 9 निजी क्षेत्र के नियोजक साहेबगंज जिले से संबंधित थे। विभिन्न कंपनियों और संस्थानों द्वारा Accountant, Manager, Sales Executive, OT Assistant, ICU Sister, Development Executive, Mobiliser, GDA Trainer, Machine Operator, Associates, Fitter, Carpenter, Mason, Helper, Digital Mitra, Loan Officer, Receptionist, Trainer सहित अनेक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चलाई गई। 1708…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहेबगंजजिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री हेमंत सती ने आज राजमहल प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भू- संरक्षण कार्यालय द्वारा संचालित योजनाओं, खेल अवसंरचना, महिला स्वच्छता, प्रशासनिक व्यवस्था तथा प्रस्तावित परियोजनाओं का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। कच्चु तालाब जिर्णोद्धार एवं परकोलेन टेक निर्माण कार्यनिरीक्षण क्रम की शुरुआत उपायुक्त ने दरला पंचायत के मानिकपुर ग्राम से की, जहाँ भू- संरक्षण विभाग द्वारा संचालित कच्चु तालाब जिर्णोद्धार एवं परकोलेन टेक निर्माण कार्य प्रगति पर है।उन्होंने कार्य की गुणवत्ता की समीक्षा की…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहेबगंजजिले के उप विकास आयुक्त श्री सतीश चंद्रा ने आज बरहेट प्रखंड का दौरा किया और प्रधानमंत्री जन आवास न्यूनतम मानक (PMJANMAN) योजना एवं अबूआ आवास योजना के तहत चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त सबसे पहले डोराई संथाली पंचायत के पहाड़िया गाँव पहुँचे, जहाँ उन्होंने लाभुकों से संवाद स्थापित कर निर्माणाधीन आवासों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान लाभुकों ने आवास निर्माण में आ रही विभिन्न कठिनाइयों की जानकारी साझा की। श्री चंद्रा ने तुरंत ही संबंधित पंचायत कर्मियों एवं टैग किए गए वेंडर को आवश्यक सहायता प्रदान…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहेबगंज साहिबगंज जिला में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत प्रारंभ हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार को साहिबगंज सर्किट हाउस में नगर कांग्रेस कमेटी की एक अहम बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सतीश पासवान ने की। बैठक में एआईसीसी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं दादरा नगर हवेली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रभु टोकिया तथा साहिबगंज जिला प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मणिशंकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। लोकतांत्रिक और पारदर्शी होगी प्रक्रिया बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक श्री प्रभु टोकिया ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़सावित्रीबाई फुले, महिला एवं बाल विकास संस्थान, क्षेत्रीय केंद्र, रांची के तत्वावधान में मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत कार्यरत बहु-हितधारकों हेतु बाल संरक्षण विषयक पांच दिवसीय वर्टिकल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सूचना भवन सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने मिशन वात्सल्य योजना को बच्चों की सुरक्षा, कल्याण एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने वाली एक महत्वपूर्ण सरकारी पहल बताया। परिवार आधारित देखभाल पर विशेष जोर उपायुक्त ने कहा कि बच्चों को कठिन परिस्थितियों में सहयोग प्रदान करने के लिए परिवार आधारित गैर-संस्थागत देखभाल को प्राथमिकता…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़झारखंड शिक्षा परियोजना, पाकुड़ के तत्वावधान में ‘खेलो झारखंड 2025-26’ की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्तरीय स्टेडियम, बैंक कॉलोनी में बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर जिले भर से विभिन्न प्रखंडों के खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त श्री मनीष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी सुश्री अनीता पुरती, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी श्री राहुल कुमार, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) श्री पीयूष कुमार, जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष श्री अम्लान कुसुम सिन्हा तथा पाकुड़ जिला ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव श्री रणवीर सिंह…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़आयुष विभाग द्वारा जिले में बच्चों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ाने तथा योग एवं आयुष चिकित्सा पद्धति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्य योजना के तहत निरंतर गतिविधियाँ चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में योग प्रशिक्षकों ने बच्चों को योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पॉलीटेक्निक पाकुड़, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खक्सा सहित कुल 24 विद्यालयों को शामिल किया गया। यहाँ प्रशिक्षकों ने छात्रों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान तकनीकों की शिक्षा दी। योग अभ्यास के दौरान बच्चों को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के…

Read More