Author: Gopal Sharma

News reporter for Current Khabar

गोपाल शर्माझारखंड/ साहेबगंजजनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास एवं सेवा वितरण प्रणाली को सशक्त बनाने की दिशा में साहेबगंज जिले में लगातार पहलें की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज साहेबगंज सदर प्रखंड के ब्लॉक सभागार में आदि कर्मयोगी अभियान विषय पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में कार्यरत कर्मियों को अभियान की विस्तृत जानकारी प्रदान करना, उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि करना तथा सेवा वितरण की गुणवत्ता में सुधार लाना रहा।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जो ज्ञान और सेवा के प्रतीक स्वरूप संपन्न किया गया। इसके उपरांत प्रखंड विकास…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़ वरिष्ठ पदाधिकारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि मालगोदाम रोड स्थित जर्जर बीड़ी श्रमिक अस्पताल, पाकुड़ में कुछ लोग मादक पदार्थों का क्रय–विक्रय तथा सेवन कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की। अनुमंडल पदाधिकारी, पाकुड़ एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर अंचलाधिकारी कुमार अरविंद बेदिया के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने जब बीड़ी श्रमिक अस्पताल परिसर में छापामारी की तो वहां से मादक पदार्थों की बिक्री कर रहा एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखते ही भागने का प्रयास करने लगा। मौके…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहेबगंजझारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में चल रहे जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के चौथे दिन फुटबॉल मुकाबलों का रोमांच छा गया। अंडर-14 आयु वर्ग के बालक और बालिका दोनों श्रेणियों में खिलाड़ियों ने अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों को सांसें थाम देने वाले मुकाबले देखने को मिले। बालक वर्ग का मुकाबले में राजमहल की शानदार जीतअंडर-14 बालक वर्ग के मैचों में तालझारी, बरहेट, राजमहल और उधवा की टीमों ने बेहतरीन खेल दिखाया। सेमीफाइनल चरण में तालझारी और उधवा ने बोरियों को मात दी, जबकि राजमहल ने बरहेट को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।निर्णायक…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहेबगंजसदर अस्पताल, साहिबगंज में आज स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया। जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. किरण माला ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान मानवीय सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि “एक यूनिट रक्त कई जिंदगियाँ बचा सकता है।” इस अवसर पर झारखंड आर्म्स पुलिस एवं जिला आरसीएच कार्यालय साहिबगंज से जुड़े अधिकारी श्री बितदर गुप्ता ने…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहेबगंजजिला कांग्रेस कार्यालय साहेबगंज में आज जिला कांग्रेस कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत जिले में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा करना और आगामी जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर रणनीति बनाना रहा। बैठक में यह बताया गया कि AICC (ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी) द्वारा नियुक्त जिले के पर्यवेक्षक टोकिया प्रभु जी का साहेबगंज आगमन आगामी 5 सितंबर 2025 को होने जा रहा है। वे साहेबगंज में लगातार 8 दिनों तक प्रवास करेंगे और इस दौरान संगठन सृजन अभियान से…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहेबगंजराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी में खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार के तत्वावधान में 29 से 31 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेल महोत्सव (एथलेटिक्स) में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया। आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, साहिबगंज के प्रशिक्षक योगेश यादव के नेतृत्व में उतरे एथलीटों ने बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। जमादार केरई ने बालक ऊँची कूद में 1.75 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक हासिल किया। वहीं, संतोष मुर्मू ने लंबी कूद…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहेबगंजझारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय ‘खेलो झारखंड प्रतियोगिता’ का तीसरा दिन साहिबगंज में रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा। इस दौरान विभिन्न आयु वर्ग के खो-खो और वॉलीबॉल के मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के परिणामअंडर-19 वर्ग में उधवा की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में साहिबगंज की टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। वहीं, अंडर-17 बालक वर्ग के रोमांचक फाइनल में तालझारी की टीम ने बरहरवा को…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहेबगंजआदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय जिला प्रक्रिया प्रयोगशाला का समापन आज जिला पंचायती राज सभागार, साहिबगंज में सफलता पूर्वक किया गया। इस अवसर पर प्रखंड स्तर के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों तथा अभियान से जुड़े कार्मिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर नेतृत्व कौशल विकसित करना, योजनाओं के समन्वय की जानकारी प्रदान करना, शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत बनाना तथा सहभागी विकास की प्रक्रिया से अधिकारियों और कार्मिकों को अवगत कराना था, ताकि वे अपने-अपने प्रखंडों में आदि कर्मयोगी अभियान की प्रभावी रूपरेखा लागू कर सकें। अधिकारियों को मिली…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहेबगंजमहिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए साहिबगंज में लखपति दीदी सम्मान सह परिसंपत्ति वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। भूमि संरक्षण कार्यालय साहेबगंज एवं झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले की हजारों महिलाएँ शामिल हुईं। सिद्धो-कान्हू सभागार में आयोजित इस समारोह का शुभारंभ पारंपरिक तरीके से दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन का कार्य जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उनके साथ उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का, जिला सहकारिता…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़ सार्वजनिक गणेश पूजा समिति रेलवे मैदान, पाकुड़ में आयोजित 27वें गणपति महोत्सव के तीसरे दिवस पर देर रात तक नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता के अंतिम महा मुकाबले ने न केवल प्रतिभागियों बल्कि दर्शकों को भी रोमांचित कर दिया। सांस्कृतिक विविधताओं से सजे इस मंच पर 43 टीमों ने अपनी जगह बनाई, जिनमें से अंतिम चरण तक पहुंचकर 16 प्रतिभागियों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से निर्णायकों व दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने बढ़ाया उत्साहकार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं युवा नेता अजहर इस्लाम शामिल हुए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों…

Read More