Author: Gopal Sharma

News reporter for Current Khabar

गोपाल शर्माझारखण्ड/ साहेबगंजजिले में गुरुवार दिनदहाड़े घटी लूटपाट की बड़ी वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को शाम लगभग 03:30 बजे मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने इन्द्रजीत कुमार स्वर्णकार पिता भूपाल स्वर्णकार ग्राम मसकलैया, थाना तालझाड़ी से लूटपाट की थी। पीड़ित स्वर्णकार साहेबगंज के चौक बाजार से चांदी का जेवरात खरीदकर घर लौट रहे थे। तभी अपराधियों ने उन्हें रोककर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने जिरवाबाड़ी थाना में मामला संख्या 168/25 दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए साहेबगंज पुलिस…

Read More

गोपाल शर्माझारखण्ड/ साहेबगंजराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रांची स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी में खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार के तत्वावधान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेल महोत्सव (एथलेटिक्स) का भव्य आयोजन किया गया। 29 से 31 अगस्त तक आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले की 11 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम का शुभारंभ खेल मंत्री श्री सुंदिव्य कुमार सोनू ने किया। इस अवसर पर खेल सचिव श्री मनोज कुमार, खेल निदेशक श्री शेखर जमुआर सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन के…

Read More

गोपाल शर्माझारखण्ड/ पाकुड़गरीब और वंचित तबके के अपने घर के सपने को साकार करते हुए पाकुड़ जिले में आज एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के तहत जिले के कुल 500 लाभुकों का एक साथ गृह प्रवेश कराया गया। हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत घाघरजानी पंचायत के रामनाथपुर पहाड़िया टोला में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी ने संयुक्त रूप से लाभुकों के नवनिर्मित घर का उद्घाटन किया। परंपरागत तरीके से फीता काटकर और नारियल फोड़कर गृह प्रवेश कराया गया। लाभुकों ने सरकार एवं जिला प्रशासन…

Read More

गोपाल शर्माझारखण्ड/ पाकुड़गणपति महोत्सव के शुभ अवसर पर उपायुक्त पाकुड़ मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने पूजा पंडाल पहुंचकर बाबा गणपति के चरणों में माथा टेका तथा जिलेवासियों के कल्याण, सुख-समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सार्वजनिक गणेश पूजा समिति रेलवे मैदान, पाकुड़ की ओर से आयोजित 27वें गणपति महोत्सव के दूसरे दिवस पर सांस्कृतिक संध्या सह नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, उपायुक्त के पिताश्री धर्मेंद्र कुमार सिन्हा, समाजसेवी आकिबुलू हक, ईआरएमयू अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे, सचिव संजय कुमार ओझा, सहायक…

Read More

गोपाल शर्माझारखण्ड/ साहेबगंज / राजमहलराजमहल थाना क्षेत्र के तेनुआ नाला शोभापुर इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक मंडल (31 वर्ष) नाम के एक युवक ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक डेढगामा, राजमहल का निवासी था और पिता श्याम मंडल का पुत्र था। जानकारी के अनुसार, दीपक मासिक रूप से विकृतचित्त (मानसिक रूप से बीमार) था। दीपक मंडल अपने पीछे दो बेटी रिया कुमारी 10 वर्ष प्रिया कुमारी 7 वर्ष है । घटना की सूचना मिलते ही राजमहल थाना प्रभारी गुलाम सरवर…

Read More

गोपाल शर्माझारखण्ड/ साहेबगंजजिला स्तरीय अभिसरण योजना की प्रगति की समीक्षा हेतु उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आज कार्यालय प्रकोष्ठ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक के दौरान पशुपालन, भूमि संरक्षण, आत्मा, लघु सिंचाई, उद्यान, कृषि, जलछाजन, मत्स्य, सहकारिता, गव्य विकास, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS), NABARD एवं ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (R-SETI) से संबंधित योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। पशुपालन एवं भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षापशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने…

Read More

गोपाल शर्माझारखण्ड/ साहेबगंजराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर साहिबगंज जिले में खेल भावना और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सिद्धो कान्हो स्टेडियम में आज जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसका विधिवत शुभारंभ उपायुक्त हेमंत सती ने किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, जिला खेल पदाधिकारी पंकज कुमार, कई शिक्षक, खिलाड़ी तथा खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस भारत के महान हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। यह दिवस युवाओं को खेलों…

Read More

गोपाल शर्माझारखण्ड/ साहेबगंजसड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग लगातार गंभीरता से पहल कर रहा है। इसी क्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोड एक्सीडेंट एवं उससे संबंधित आंकड़ों के संधारण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े मामलों को व्यवस्थित ढंग से iRAD/eDAR पोर्टल पर दर्ज करने की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस वर्चुअल बैठक में जिले से पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) विजय कुमार कुशवाहा तथा iRAD/eDAR के मैनेजर मनोज कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा…

Read More

गोपाल शर्माझारखण्ड/ साहेबगंजजनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत आज साहिबगंज जिले में तीन दिवसीय जिला प्रक्रिया प्रयोगशाला का भव्य शुभारंभ हुआ। जिला मुख्यालय स्थित सिद्धो कान्हू सभागार इस अवसर पर प्रशिक्षण, विचार-विमर्श और अनुभव साझा करने का प्रमुख केंद्र बना। इस आयोजन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए विभागीय प्रतिनिधियों, पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों तथा अभियान से जुड़े कार्मिकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य और महत्वइस प्रयोगशाला का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को जमीनी स्तर पर नेतृत्व कौशल, योजनाओं के समन्वय की जानकारी, शिकायत निवारण प्रणाली तथा सहभागी विकास की प्रक्रिया से अवगत कराना है।…

Read More

गोपाल शर्माझारखण्ड/ साहेबगंज खेलों को प्रोत्साहित करने और जिले के खिलाड़ियों को राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के उद्देश्य से खेलो झारखंड 2025-26 जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आज साहिबगंज के सिद्धो कान्हो स्टेडियम में भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पूरे स्टेडियम का वातावरण उत्साह और जोश से भर गया। छात्र-छात्राओं की टोली ने रंग-बिरंगे परिधानों में मार्च पास्ट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उद्घाटन समारोह में बच्चों की मुस्कुराती चेहरे और मैदान में गूंजते नारों ने खेलो महोत्सव को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत…

Read More