Author: Gopal Sharma

News reporter for Current Khabar

गोपाल शर्माझारखंड/ साहेबगंजभोगनाडीह में आयोजित हूल दिवस समारोह की तैयारी को लेकर उपायुक्त हेमंत सती एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने संयुक्त रूप से जायजा लिया। उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों से हूल दिवस की तैयारी की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उपायुक्त ने पचकठीया में स्थित अमर शहीद सिद्धो -कान्हू मुर्मू स्मृति स्थल, भोगनाडीह के सिद्धो -कान्हू पार्क एवं सिद्धो -कान्हू के वंशजों से मिलकर उनसे आवश्यक जानकारी ली। उपायुक्त ने विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि जिन पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं, वे लोग सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त ससमय करना सुनिश्चित करेंगे। इस…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहेबगंजउपायुक्त हेमंत सती ने संभावित बाढ़ को देखते हुए रामपुर दियारा क्षेत्रों में पड़ने वाले गांव का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने दियारा क्षेत्रों में ग्रामीणों से बातचीत की। साथ ही उन्होंने सभी ग्रामीणों से बाढ़ के समय तैयारी के लिए अस्वस्थ किया। ग्रामीणों ने बाढ़ से होने वाली समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। ग्रामीणों की समस्या से रूबरू होते हुए उनकी सभी समस्याओं के निपटारे के लिए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनके पशुओं की सुरक्षा के लिए भी जिला प्रशासन की…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहेबगंजझारखण्ड विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहेबगंज अखिल कुमार के मार्गदर्शन में आज भूमि एवं राजस्व मामले को लेकर स्पेशल लोक अदालत एवं मासिक लोक अदालत का संयुक्त रूप से आयोजन किया गया। मासिक लोक अदालत में कुल 682 मामलों का निष्पादन किया गया वही 14 करोड़ 82 लाख 18 हजार679 का सेटलमेंट हुआ है। प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत ने बताया की इन लोक अदालत के लिए कुल चार बेंचों का गठन किया गया | प्रथम बैच को धीरज कुमार, जिला सह अपर सत्र…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहेबगंजउपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में समहरणालय सभागार में आयोजित तृतीय त्रैमासिक डीसीसी, डीएलआरसी संबंधित बैंकर्स के साथ समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 की तृतीय तिमाही दिसम्बर 2023 में जिला का CD Ratio 38.22% हुई जो कि रिजर्व बैंक के मानक अनुपात 40% से कम है। जिला में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का 9.10%, यूको बैंक का 15.79%, बैंक ऑफ इंडिया का 16.66%, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का 15.67%, इंडियन बैंक का 19.21%, पंजाब नेशनल बैंक का 22.07%, बैंक ऑफ बड़ोदा का 38.08%, तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का CD Ratio 33.57%, है।…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहेबगंजउपायुक्त हेमंत सती ने शहरी क्षेत्र में नगर परिषद् साहिबगंज के द्वारा किए जा रहे कार्यों का बाइक से निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट घोघी के निर्माण, बरसात के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में छोटे बड़े नालों की सफ़ाई, DWSD द्वारा किए जा रहे जलापूर्ति योजना के हाउस कनेक्शन का कार्य, अमृत 2.0 के अंतर्गत किए जा रहे किदवई पथ तालाब का जीर्णोद्धार, जयप्रकाश नगर और दहला जैसे निचले क्षेत्रों में जल निकासी की व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया और उनमें सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए। शहर को सुंदर बनाने के उद्देश्य से समाहरणालय…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहेबगंजउपायुक्त श्री हेमंत सती की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, उधान, भूमि संरक्षण, लघु सिंचाई , जेटीडीएस, जेएसएलपीएस, मनरेगा, एसबीएम जेजेएम की कन्वर्जन की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा कर योजनाओं द्वारा लाभुकों को ससमय लाभ देने का निर्देश दिया गया । बैठक उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद आनंद, जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का, सहकारिता पदाधिकारी राम कुमार प्रसाद, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ0 हरिशंकर झा, जिला मत्स्य पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार विन्हा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस मो0 मार्टिन तारीक, जिला…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहेबगंजस्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड सरकार के अंतर्गत झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद के द्वारा इंडिया पार्टनरशिप फॉर अर्ली लर्निंग के सहयोग से स्थानीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय, नगर भवन साहिबगंज में जिला स्तरीय निपुण समागम यथा टी एल एम मेला का आयोजन झारखंड शिक्षा परियोजना साहिबगंज के तत्वाधान में आयोजित किया गया। उपायुक्त हेमंत सती के द्वारा फीता काटकर टी एल एम मेला का शुभारंभ किया गया। उपायुक्त एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी साहिबगंज कुमार हर्ष, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी साहिबगंज प्रफुल्ल चंद सिंह, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आशीष कुमार एवं सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार ने संयुक्त रूप…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहेबगंजप्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहेबगंज अखिल कुमार के नेतृत्व में आज व्यवहार न्यायालय परिसर, साहेबगंज में 10वें अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारीगण और कर्मचारियों ने योगाभ्यास कर योग के माध्यम से तन और मन को स्वस्थ्य रखने का सन्देश दिया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायलय, संजय कुमार उपाध्याय, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम धीरज कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीया शेखर कुमार , मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, सिविल जज सह न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी राजेश श्रीवास्तव, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी…

Read More