Author: Gopal Sharma

News reporter for Current Khabar

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज साहिबगंज जिले के सभी प्रखंडों में झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसायटी (JSLPS) द्वारा सामूहिक शपथ कार्यक्रमों का व्यापक आयोजन किया गया। जिले भर के कुल 702 ग्राम संगठनों ने इसमें सक्रिय रूप से भाग लेते हुए सामाजिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर एकजुट होकर संकल्प लिया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएँ और समुदाय के सदस्यों की उपस्थिति ने इसे एक जन-जागरूकता अभियान के रूप में सशक्त बनाया। सभी जगहों पर प्रतिभागियों ने जेंडर समानता, बाल विवाह उन्मूलन, महिलाओं के विरुद्ध होने वाली हिंसा की रोकथाम,…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।झारखंड राज्य स्थापना दिवस (रजत जयंती) के उपलक्ष्य में आज मंडरो प्रखंड परिसर में किसानों के लिए विशेष बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पिंडरा पंचायत के क्लस्टर—पहाड़पुर, धोखुटी एवं माथाडीह गांवों के कुल 57 किसानों के बीच राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत चना बीज (प्रभेद GNG-2207) का वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरॉंव, पिंडरा पंचायत की मुखिया पकू मुर्मू, तथा आत्मा साहिबगंज के उप परियोजना निदेशक मंटू कुमार ने संयुक्त रूप से किया। रजत जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित यह किसान-केंद्रित गतिविधि ग्रामीण कृषि विकास…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आज उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 के लिए परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण संबंधी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। आगामी परीक्षाओं को निष्पक्ष, सुरक्षित एवं नकल-रहित वातावरण में संपन्न कराने की दृष्टि से यह बैठक काफी अहम रही। बैठक में बताया गया कि जिले में माध्यमिक परीक्षा के लिए 37 परीक्षा केन्द्र तथा इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 16 परीक्षा केन्द्र प्रस्तावित किए गए हैं। उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि सभी चिन्हित विद्यालयों की भौतिक जांच अनिवार्य रूप से की जाए तथा परीक्षा केन्द्रों में…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।झारखंड राज्य की रजत जयंती समारोह श्रृंखला के अंतर्गत आज राजमहल में व्यापक स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन किया गया। यह अभियान सूर्य देव मंदिर से सिंधी दलान तक चलाया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर आम नागरिकों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल श्री सदानंद महतो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मोहम्मद यूसुफ, तथा नगर पंचायत राजमहल के कार्यपालक पदाधिकारी (ई.ओ.) ने संयुक्त रूप से किया। सभी अधिकारियों ने स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई अभियान में हिस्सा लिया और लोगों को स्वच्छता के महत्व का संदेश दिया। इस अभियान में भारत…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आज बरहरवा थाना क्षेत्र के हाई स्कूल मोड़ के समीप सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की। विशेष रूप से बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, एवं बीमा रहित वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इस क्रम में कुल 28 वाहनों से…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड साहिबगंज।जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में सिविल सर्जन, साहिबगंज डॉ. रामदेव पासवान ने गुरुवार को कुलीपाड़ा उपकेंद्र अंतर्गत आयोजित ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (VHND) सत्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर ए.एन.एम., आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सेविका उपस्थित रहीं। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा पोषण संबंधी गतिविधियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने का एक प्रभावी माध्यम है। इसलिए सभी सत्रों का संचालन योजनाबद्ध, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आज उत्पाद विभाग के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, लक्ष्यों की प्राप्ति, तथा अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय पर नियंत्रण की दिशा में की जा रही कार्रवाइयों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि उत्पाद दुकानों में कार्यरत कर्मियों को मानदेय भुगतान में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित संवेदकों को निर्देश दिया कि मानदेय भुगतान से संबंधित पत्राचार शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि सभी कर्मियों को समय पर भुगतान…

Read More

भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी जागरूकता का लिया संकल्प, प्रखंड से बूथ स्तर तक अभियान को पहुँचाने का किया निर्णय गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।बोरियो विधानसभा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत एक भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का संचालन सम्मेलन प्रभारी जांमा विधानसभा से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश मुर्मू की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने “स्वदेशी को अपनाओ, आत्मनिर्भर भारत बनाओ” के संकल्प के साथ आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन-जन तक पहुँचाने की शपथ ली। कार्यकर्ताओं ने यह दृढ़ निश्चय किया कि यह अभियान केवल औपचारिक न रहकर प्रखंड, पंचायत और बूथ…

Read More

उपायुक्त हेमंत सती बोले — “रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म, झारखंड की गौरव यात्रा में सबकी सहभागिता आवश्यक” गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।झारखंड राज्य स्थापना दिवस (रजत वर्ष) के अवसर पर बुधवार को साहिबगंज के सदर अस्पताल परिसर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त हेमंत सती, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान एवं डॉ. विजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। “भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और राज्य के 25 वर्ष — एक ऐतिहासिक संगम” शिविर में उपस्थित लोगों…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला टास्क फोर्स (DTF) की महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जनोन्मुख बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC) एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे। बैठक में मुख्यमंत्री कायाकल्प योजना, मुख्यमंत्री अस्पताल प्रबंधन एवं अनुसंरक्षण योजना, तथा आयुष्मान भारत योजना की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।…

Read More