Author: Gopal Sharma

News reporter for Current Khabar

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने बुधवार को संयुक्त रूप से सदर अस्पताल साहिबगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, साफ-सफाई व्यवस्था तथा दवा आपूर्ति की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन 200 बेड वार्ड भवन का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कार्यकारी एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि मरीजों को शीघ्र ही आधुनिक और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।समाज में सकारात्मक सोच और अनुशासन की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंडल कारा, साहिबगंज में आज बंदियों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन काराधीक्षक परमेश्वर भगतके निर्देशन एवं मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें बंदियों ने उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान 100 मीटर दौड़, तीन पैर दौड़ और वरिष्ठ बंदियों के लिए स्लो दौड़ जैसी विभिन्न प्रतिस्पर्धाएँ आयोजित की गईं। हर प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ भाग लेकर अपने अंदर छिपी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। काराधीक्षक…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।पाकुड़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत काबिलपुर से चोरी हुई एक HERO HF DELUX मोटरसाइकिल (JH16D-6549) को पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही, इस मामले में दो अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ज्ञात हो कि दिनांक 03 नवंबर 2025 की रात करीब 10:00 बजे काबिलपुर से मोटरसाइकिल चोरी की घटना हुई थी। इस संबंध में पीड़ित अनारुल शेख, पिता कुलुमुद्दीन शेख, साकिन सीतापहाड़ी, थाना मालपहाड़ी ओपी, जिला पाकुड़ ने थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज…

Read More

राहत सामग्री वितरित कर जताई संवेदना, प्रशासन की निष्क्रियता पर नाराज़गी व्यक्त की गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर हाई स्कूल चौक के समीप बीते सोमवार को हुई भीषण आगलगी की घटना के पीड़ित परिवारों से बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस कठिन घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं और हरसंभव सहयोग करेंगे। श्री यादव ने अपने निजी कोष से राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने अग्निपीड़ित जयंत मंडल, सनातन मंडल, अरविंद मंडल और नीमचंद मंडल के परिवारों को कंबल, तिरपाल,…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।साहिबगंज पुलिस को बीती रात बड़ी सफलता हाथ लगी जब गुप्त सूचना के आधार पर की गई त्वरित कार्रवाई में दो विधि-विरुद्ध किशोरों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक बिना नंबर की अपाची मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 नवम्बर 2025 की रात करीब 9 बजे पुलिस अधीक्षक, साहिबगंज को सूचना मिली कि राजमहल थानांतर्गत NH-80 पर फुलवरिया ब्रिज के उत्तर दिशा में चमास तालाब के समीप फोरलेन सड़क पर दो युवक हथियार लिए खड़े हैं, जो किसी…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।जिला उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी हेमंत सती की अध्यक्षता में आज पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, लाभुकों तक योजनाओं की पहुँच एवं लक्ष्य प्राप्ति की स्थिति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने विशेष रूप से मुख्यमंत्री पशुधन योजना की समीक्षा करते हुए दो गाय योजना, पाँच गाय योजना, दस गाय योजना एवं पचास गाय योजना के अंतर्गत लाभुकों को गाय वितरण की अद्यतन जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दो गाय योजना एवं पाँच गाय…

Read More

राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जिला जनसंपर्क विभाग की पहल — ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचेगी विकास की जानकारी गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।झारखंड राज्य के स्थापना दिवस (रजत वर्ष) की पूर्व संध्या पर आज समाहरणालय परिसर, साहिबगंज से जिला प्रशासन द्वारा जन-जागरूकता और सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु तैयार किए गए प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती ने प्रचार वाहनों को फ्लैग ऑफ (Flag off) किया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, अपर समाहर्ता गौतम भगत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा,…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी हेमंत सती की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए अनेक नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने प्रत्येक शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी बात गंभीरता से सुनी तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता हर नागरिक को समयबद्ध और पारदर्शी समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने निर्देश…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में साहेबगंज जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को “रन फॉर झारखंड” का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 8 बजे साक्षरता चौक से शुरू हुई इस दौड़ को उपायुक्त हेमंत सती एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह उत्साह और एकता का अनूठा संगम था, जहाँ साक्षरता चौक से लेकर सिदो-कान्हू स्टेडियम तक लगभग 5 किलोमीटर की दूरी तक युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। साहेबगंज की सड़कों पर दिखा जनउत्सव का नजारा “रन फॉर…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। मेले का उद्देश्य ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ कराना था। मुख्य अतिथि ने किया दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पाकुड़ विधायक निसात आलम द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, सिविल सर्जन साहिबगंज डॉ. रामदेव पासवान, सांसद प्रतिनिधि विजय हांसदा, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अशोक दास, जिला…

Read More